हरियाणावायरलव्यापार

राहुल के वोट चोरी पर भाजपा का काउंटर अटैक पोस्टल बैलट से लेकर एग्जिट पोल तक हर सवाल का दिया जवाब

राहुल के वोट चोरी पर भाजपा का काउंटर अटैक पोस्टल बैलट से लेकर एग्जिट पोल तक हर सवाल का दिया जवाब

Satyakhabarindia

राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का मामला उठाने के बाद अब भाजपा ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ काउंटर अटैक करना शुरू कर दिया है।
राहुल गांधी द्वारा आर्ट सिटी 22000 मतों के अंतर से हारे जाने का मामला उठाने पर भाजपा ने कहा कि भाजपा लोहारू, आदमपुर, रोहतक, साढोरा, पंचकूला, फतेहाबाद और थानेसर कुल मिलाकर सात सीट केवल 12592 वोटों से हारी। अगर वह वोट चोरी करती तो यह सीटें किसी भी सूरत में वह हारने वाली नहीं थी। भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहां की 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपने बलबूते पर बहुमत हासिल करने के लिए 32 सीटों की जरूरत थी और केवल 33 हजार वोटों से यह सीट मिल सकती थी। अगर बीजेपी वोट चोरी करती तो इन सीटों को आराम से अपने कब्जे में कर सकती थी। जिससे भाजपा को अपने बलबूते पर बहुमत हासिल होता और वह मजबूत सरकार चलाने का काम करती।

यह कांग्रेस का पुराना मॉडल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली क्या कहना है कि यह कांग्रेस का पुराना मॉडल है कि जब वह चुनाव भारतीय है तो आत्म मूल्यांकन, फीडबैक और जिम्मेदारी से भाग कर वह चुनाव आयोग पर दोषारोपन करने और अन्य साजिशें रचने और आरोप लगाने का काम करती है।

एग्जिट पोल पर जवाब

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

राहुल गांधी द्वारा एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के दावे पर बचपन परिवार करते हुए कहा कि साल 2022 में हिमाचल में भाजपा के पक्ष में एग्जिट पोल दिखाए गए थे, नतीजे कांग्रेस के पक्ष में इसी प्रकार 2024 में झारखंड में भी भाजपा के पक्ष में एग्जिट पोल दिखाए गए थे लेकिन नतीजे उलट आए। भाजपा का कहना है कि एग्जिट पोल केवल अनुमानों पर आधारित होते हैं। यह सही होंगे इसकी कोई गारंटी नहीं होती। पार्टी ने कहा कि जब एग्जिट पोल कांग्रेस के खिलाफ दिखाई जा रहे थे और नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए तब कांग्रेस ने कोई आवाज कभी क्यों नहीं उठाई?

पोस्टल बैल्ट पेपर पर राहुल के आरोपों का जवाब

भाजपा ने कांग्रेस द्वारा पोस्ट बैलट पेपर में कांग्रेस की जीत और पूरे नतीजे में कांग्रेस की हार का जवाब देते हुए कहा कि केवल 0.57 प्रतिशत पोस्टल बैलेट पेपर होते हैं। ऐसे में इनमें जीत का कोई लंबा चौड़ा महत्व नहीं होता।

राहुल को कम करना नहीं आता

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी को कम करना नहीं आता उनकी स्थिति नाच न जाने आंगन टेढ़ा जैसी है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव में कांग्रेस को कुछ नहीं मिलता तो वह अपनी थाली छोड़कर दूसरे की थाली में देखना शुरू करते हैं।

जहां बीजेपी हारी वहां भी डुप्लीकेट वोट

भाजपा ने कहा कि मुलाना, थानेसर, लोहारू, पंचकूला सीटें बीजेपी हारी। इन चारों सीटों पर डुप्लीकेट वोट है और यह बात राहुल गांधी भी जानते हैं। नूंह जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस जीती जहां डुप्लीकेट वोट मिले हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की किलोई सीट पर बूथ संख्या 48, 6 और 164 पर एक ही वोट तीन नाम से बना हुआ है।

भाजपा की कांग्रेस को नसीहत

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

भाजपा ने कांग्रेस को नसीहत दी है कि वह संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने की बजाय अपने आचरण में सुधार करें।आज हालात यह है कि कांग्रेस समाप्ति की ओर बढ़ रही है। अगर कांग्रेस ने अपने आचरण में सुधार नहीं किया तो आने वाले दिनों में कांग्रेस और रसातल में जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button