हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार पर बोला तीखा हमला
पंजाब सरकार के वायदों और हरियाणा सरकार के वायदों की तुलना की

SatyaKhabar, Haryana/Punjab
CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार चुनाव के समय किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। वह आज लुधियाना में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार को विफल बरसाने के साथ-साथ उसे ‘चुटकुलों की सरकार’ की संज्ञा दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री का यह दौरा विशेष रूप से अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा हाईकमान ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को पंजाब की विशेष रूप से कमान सौंप रखी है।
लुधियाना के समराला में आयोजित रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब सरकार को “चुटकुलों की सरकार” करार देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल भाषणों और जुमलों पर निर्भर हैं, जबकि धरातल पर वादे पूरे करने में विफल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि पंजाब सरकार ने महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह देने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने इसकी तुलना हरियाणा की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से की, जिसके तहत पात्र महिलाओं को ₹2,100 प्रति माह दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनकी प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को अपने चुनावी वायदे के अनुसार महिलाओं को ₹2100 देने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में बुजुर्गों को ₹3,200 पेंशन दी जा रही है, जो देश में सबसे अधिक है, जबकि पंजाब में वृद्धों को ₹1,500 की पेंशन के लिए भी 3-4 महीने का इंतजार करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि AAP ने पंजाब को नशामुक्त करने का वादा किया था, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई है। उन्होंने पंजाब में कथित भ्रष्टाचार और मंत्रियों के जेल जाने को लेकर भी सरकार को घेरा।
राजनीतिक कार्यक्रम से पहले, सीएम सैनी ने माछीवाड़ा साहिब स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण कमल साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
यह हमला 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारी के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, जहां बीजेपी पंजाब में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरने का प्रयास कर रही है।
#Haryana #ChiefMinister #PunjabGovernment #ScathingAttack #PoliticalDebate #HaryanaPolitics #PunjabPolitics #IndiaPolitics #PoliticalNews #Leadership #Governance #StateChallenges #PublicResponse #CurrentAffairs #BreakingNews #Politician #NewsUpdate #StateRelations #GovernmentAccountability