हरियाणा

Haryana News: भारी बारिश का कहर, छत गिरने से घायल हुए दंपत्ति, गंभीर हालत में इलाज के लिए सिरसा भेजा गया

Satyakhabarindia

Haryana News: गांव पन्नीवाला मोरीकां में बुधवार सुबह बारिश के कारण एक घर की verandah (बरामदे) की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दंपति मलबे में दब गए। घटना सुबह करीब 6:45 बजे की है, जब गांव निवासी मोहाना सिंह और उनकी पत्नी जसपाल उर्फ वीरपाल कौर बरामदे में बैठे हुए थे। अचानक तेज आवाज के साथ छत गिर गई और दोनों उसके नीचे दब गए। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दंपति को बाहर निकाला।

सिरसा रेफर, हालत गंभीर

ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तुरंत डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को सिरसा रेफर कर दिया। वीरपाल कौर के हाथ और पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है, वहीं मोहाना सिंह के सिर में चोट लगी है। बताया गया कि घटना के समय मोहाना सिंह का पोता दिलप्रीत भी मौके पर मौजूद था, लेकिन अचानक वह कुछ देर पहले ही verandah से बाहर निकल गया था, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

आज 2 मई 2026 का पंचांग और राशिफल

Haryana News: भारी बारिश का कहर, छत गिरने से घायल हुए दंपत्ति, गंभीर हालत में इलाज के लिए सिरसा भेजा गया

मंगेआना में भी गिरी छत, सामान हुआ नष्ट

मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे गांव मंगेआना में भी एक घर की छत गिर गई। ग्रामीण इंतरी सिंह ने बताया कि वह मजदूरी का काम करते हैं। बारिश के बाद वह अपने पिता जोगिंदर सिंह और बच्चों अर्श व मनीत के साथ घर के बाहर गली में खड़े थे। उसी दौरान घर की छत गिर गई। हालांकि, सभी लोग सुरक्षित बच गए लेकिन छत गिरने से घर का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

बारिश में कमजोर मकानों पर खतरा बढ़ा

बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर और कच्चे मकानों की छतें गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के दौरान ऐसे कच्चे और कमजोर मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए राहत प्रबंध किए जाएं ताकि जान-माल की हानि रोकी जा सके। साथ ही ऐसे मकानों की मरम्मत और निरीक्षण की व्यवस्था करने की आवश्यकता है ताकि आगे किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। बारिश में इस प्रकार की घटनाओं ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेकर तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button