Haryana Weather: हरियाणा में पानीपत और करनाल जिलों की हवा खराब, आज हरियाणा में बारिश की संभावना

Haryana Weather: हरियाणा के कुछ शहरों और गांव को छोड़कर बाकी सभी जगह हवा काफी हद तक ठीक बनी हुई है। प्रदेश का नौल्था गांव एक बार फिर देश का सबसे प्रदूषित गांव बन गया है। आज सुबह 6:00 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों में नौल्था गांव में AQI 671 दर्ज किया गया जो पूरे देश में सबसे ज्यादा था। देश के सबसे प्रदूषित 10 इलाकों में पांच हरियाणा के थे। बेगमपुर AQI 350, करनाल 333, कैमला 332 और पानीपत AQI 328 के साथ क्रमशः 7, 8, 9, 10 पर बने हुए थे।
हरियाणा के अंबाला में AQI 188, बहादुरगढ़ में 182, भिवानी में 204, चरखी दादरी में 173, धारूहेड़ा में 186, फरीदाबाद में 253, फतेहाबाद में 167, गुरुग्राम में 214, हिसार में 230, जींद में 252, कैथल में 198, कुरुक्षेत्र में 250, नारनौल में 166, पलवल में 240, पंचकूला में 196, रोहतक में 243, सिरसा में 166, सिवानी में 296, सोनीपत में 291, यमुनानगर में 233 दर्ज किया गया। इस दौरान हरियाणा का औसत AQI 231 दर्ज किया गया। बात अगर गलती करें तो हरियाणा में शाम 4:05 पर सबसे कम AQI दर्ज हुआ जो 136 था। कल सुबह 8:05 पर सबसे ज्यादा AQI दर्ज किया गया जो 270 था।
हरियाणा का तापमान
कल 4 नवंबर को दिन में हरियाणा के हिसार जिले में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं कैथल जिले में सबसे कम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। दरअसल हरियाणा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है।

आज हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की संभावना
IMD ने देर रात को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया था, हालांकि यहां बारिश नहीं हुई। कल शाम को हरियाणा के हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिली है इससे इस इलाके में ठंडक ज्यादा रही। इलाके में हल्की बारिश के कारण यहां की हवा भी काफी हद तक साफ हुई है। आज यानि 5 नवंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। बारिश से मौसम में बदलाव होगा और ठंड और बढ़ेगी। फिलहाल अभी सुबह के समय हल्की ठंड हो रही है। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 16°C है, जबकि हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 16°C जैसा महसूस हो सकता है।
आगे का मौसम कैसा होगा
IMD के अनुसार हरियाणा में 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने, जबकि रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। जबकि 6 नवंबर को धुंध बनी रहेगी और धूप कम-कम दिखाई दे सकती है। इस दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही इस दिन अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 14°C रह सकता है। वहीं 7 नवंबर के दिन अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 13°C दर्ज किया जा सकता है। इस दिन धुंध का असर ज्यादा देखने को मिलेगा और रात में ठंडक का महसूस ज्यादा होगा। वहीं जबकि 8 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 27°C तो न्यूनतम तापमान 13 °C रहेगा। 9 नवंबर को ठंडक का एहसास ज्यादा होगा। अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12 °C रहेगा।