हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में बेगमपुर की हवा सबसे खराब और नारनौल की हवा सबसे अच्छी, हरियाणा में आज बारिश की हल्की संभावना

Satyakhabarindia

Haryana Weather: हरियाणा में आज सुबह सबसे खराब हवा बेगमपुर में दर्ज की गई जहां AQI 850 दर्ज हुआ और प्रदेश में सबसे अच्छी हवा नारनौल में दर्ज की गई जहां AQI 142 दर्ज किया गया। सुबह 7:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 236 दर्ज किया गया। बात अगर कल की करें तो हरियाणा में न्यूनतम AQI 152 शाम को 4:05 पर दर्ज किया गया जबकि अधिकतम AQI 289 सुबह 7:05 पर दर्ज हुआ। आज सुबह कल की तुलना में AQI में 50 से ज्यादा की गिरावट देखी गई है और यह हरियाणा के लोगों के लिए राहत की बात है।

आज सुबह 7:00 बजे देश के सबसे प्रदूषित 10 शहर, गांव और कस्बों में हरियाणा के चार शहर, गांव और कस्बे बने हुए हैं। इनमें बेगमपुर AQI 850 के साथ तीसरे, नौल्था AQI 657 के साथ चौथे, करनाल AQI 627 और कैमला AQI 557 के साथ चौथे स्थान पर रहा। पानीपत AQI 460, फरीदाबाद 323, रोहतक 318, सिरसा 308, फतेहाबाद 306 कुरुक्षेत्र 304 के साथ खतरनाक श्रेणी में बने हुए हैं।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

हरियाणा में नारनौल ही एकमात्र ऐसा शहर है, जहां AQI 150 से नीचे 142 दर्ज किया गया है। बहादुरगढ़ में AQI 202, हिसार 290, जींद 289, कैथल 290, पलवल 241, सिवानी 255, सोनीपत 283, यमुनानगर 251 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में है। हरियाणा में कई शहरों में AQI 150 से 200 के बीच दर्ज किया गया है, जो अस्वस्थ की श्रेणी में है। इन शहरों में अंबाला में AQI 186, भिवानी 185, पंचकूला 170, गुड़गांव 169, चरखी दादरी 165 धारूहेड़ा 162 दर्ज किया गया।

Haryana Weather: हरियाणा में बेगमपुर की हवा सबसे खराब और नारनौल की हवा सबसे अच्छी, हरियाणा में आज बारिश की हल्की संभावना

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत आज यानी 4 नवंबर से मौसम के एक बड़े उलटफेर की दहलीज पर खड़ा है, जहां पश्चिमी पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश-गर्जन की संभावना है और तापमान में तेज गिरावट दर्ज होगी। उत्तर भारत के लोगों को सलाह दी गई है कि घर से दूर निकलने के पहले मौसम का जायजा ले लें।

IMD के अनुसार उत्तर भारत में 4 नवंबर से मौसम के बदलाव की गति तेज होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश, बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी की शुरुआत महसूस होगी। कृषि क्षेत्रों में इन हवाओं और संभावित बूंदाबांदी का असर खरीफ की अंतिम कटाई और गेहूं की बुवाई पर पड़ सकता है।IMD के अनुसार उत्तर भारत में अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

पानीपत के 35 गांव पायलट प्रोजेक्ट के तहत मूलभूत सुविधाओं से किए जाएंगे लैस

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा में नमी बढ़ने और प्रदूषण के साथ मिलकर स्मॉग लेयर और घनी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की वर्षा से हवा अस्थायी रूप से सुधर सकती है, लेकिन नमी बढ़ने से दृश्यता और एयर क्वालिटी दोनों चुनौतीपूर्ण रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button