हरियाणा

ऊंटों पर हो रही थी हरियाणा से दिल्ली में शराब तस्करी रात को जंगल के रास्ते करते थे दिल्ली में एंट्री, पकड़े गए

Satyakhabarindia

हरियाणा : पुलिस को चकमा देने के लिए शराब की तस्करी करने वाले गिरोह ने बिल्कुल अनोखा तरीका अपनाया, लेकिन वह पुलिस की नजर से बच नहीं पाया। साउथ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ऊंटों के जरिए हरियाणा से दिल्ली तक शराब की खेप लाते थे।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह फरीदाबाद से हरियाणा में बनी शराब को जंगल के रास्तों से दिल्ली में लाता था, ताकि किसी को शक न हो। तस्कर ऊंटों का इस्तेमाल इसलिए कर रहे थे, जिससे पुलिस की चेकिंग से बचा जा सके। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कुल 42 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए गए 3 ऊंट भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

मंडियों का दौरा करके किसानों की समस्याओं को उठाएगी जेजेपी : डॉ अजय सिंह चौटाला

ऊंटों पर हो रही थी हरियाणा से दिल्ली में शराब तस्करी  रात को जंगल के रास्ते करते थे दिल्ली में एंट्री, पकड़े गए

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि यह लोग काफी समय से इस तरह शराब की तस्करी कर रहे थे। शराब को ऊंटों पर लादकर रात के समय जंगल के रास्तों से दिल्ली पहुंचाया जाता था। पुलिस का कहना है कि यह तरीका न सिर्फ नया था, बल्कि शातिर भी, क्योंकि खुले इलाके और सीमावर्ती जंगलों से गुजरना आसान नहीं होता।

कांग्रेस और इनेलो का एजेंडा हमेशा वोट लो और शोषण करो : नायब सैनी

साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और जब तस्कर दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे, तभी उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके पीछे और कौन लोग जुड़े हुए हैं? दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

राजनीति की भेंट चढ़ा भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम, जमकर लात-घूंसे चले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button