हरियाणा

Shafali Verma ने अकेले पलटा मैच! हरियाणा की शेरनी बनीं मैन ऑफ द मैच

Satyakhabarindia

बीती देर रात भारत ने महिला क्रिकेट विश्व कप जीत लिया। भारत की इस जीत में हरियाणा के रोहतक की Shafali Verma की अहम भूमिका रही। शैफाली ने पहले 78 गेंद में 87 रन बनाए और उसके बाद दो विकेट भी लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Shafali Vermaके घर देर रात आतिशबाजी

भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी Shafali Verma के घर के बाहर रविवार रात देर तक आतिशबाजी होती रही। टीम की जीत के बाद परिवार व आसपास के लोगों ने पटाखे चलाकर अपनी खुशी जाहिर की। जीत के इस जश्न में शेफाली के दादा संतलाल, पिता संजीव वर्मा, मां प्रवीन बाला, बहन नैंसी वर्मा, भाई साहिल के अलावा परिवार व आसपास के लोग शामिल रहे। पिता ने टीम की जीत के बाद घर के मंदिर में पूजा-अर्चना की और बेटी की तरक्की की कामना की।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

शेफाली वर्मा के घर पर जश्न का माहौल बना हुआ था। शहरवासी उनके घर के बाहर पहुंच गए और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई गई और मिठाई बांटी गई। शेफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा का कहना है कि माता मनसा देवी के आशीर्वाद से बेटी ने ये मुकाम हासिल किया है।

Shafali Verma ने अकेले पलटा मैच! हरियाणा की शेरनी बनीं मैन ऑफ द मैच

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

रोहतक में शेफाली वर्मा के कोच बबलू नायक ने कहा काफी लंबा संघर्ष रहा। शेफाली और उसके पिता दोनों ने काफी मेहनत की है। यह जीत खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा साबित होगी। खिलाड़ियों के परिवारों को भी प्रेरणा देगी उन्हें मोटीवेट करेगी कि हमारी लड़कियां भी क्रिकेट में अच्छा कर सकती हैं। इस जीत ने युवा खिलाड़ियों के लिए द्वार खोल दिए हैं।

शेफाली : गली क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय हीरो तक

शेफाली ने 2013 में लाहली स्टेडियम (रोहतक) में सचिन तेंदुलकर को रणजी ट्रॉफी खेलते देखा। उसी दिन ठान लिया, क्रिकेटर बनना है। उसी दिन से अभ्यास करना शुरू कर दिया। गली में क्रिकेट खेलने लगी। 2016 में हरियाणा महिला अंडर-16 टीम में चुनी गईं। गली में लड़कों के साथ अभ्यास का शेफाली को फायदा मिला। वह स्टेडियम में भी लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती रही। सितंबर 2019 में केवल 15 साल की उम्र में भारत की ओर से महिला टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। शेफाली भारत की सबसे कम उम्र की टी-20 खिलाड़ी बनीं। नवंबर 2019 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 49 गेंदों में 73 रन की धमाकेदार पारी खेली। भारत की सबसे कम उम्र की महिला अर्धशतक-बल्लेबाज बनीं। जून 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में टेस्ट पदार्पण। पहले ही मैच में दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा। जून 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

शेफाली अक्तूबर 2022 में महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में x वाली भारतीय खिलाड़ी बनीं। जनवरी 2023 में भारत को आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जिताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button