हरियाणाज्योतिष

आज का पंचांग और राशिफल जानिए दिन में शुभ और अशुभ समय के बारे में

आज का पंचांग और राशिफल जानिए दिन में शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 09, तदनुसार सोमवार 24 नवम्बर 2025। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।
चतुर्थी तिथि रात्रि 09 बजकर 22 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पूर्वाषा-सजय नक्षत्र रात्रि 9 बजकर 23 मिनट तक उपरांत उत्तराषा-सजय नक्षत्र का आरंभ। शूल योग प्रातः 9 बजकर 36 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 8 बजकर 26 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस, विनायक चतुर्थी।

सूर्योदय सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 50 मिनट से 8 बजकर 9 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 29 मिनट से 1 बजकर 11 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष राशि : भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : बच के पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अति उत्तम रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

सिंह राशि : स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक कर रखें। भावुक होकर निर्णय न लें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। घरेलू सुख बाधित होगा यद्यपि भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। कोर्ट, कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है।

वृश्चिक राशि : धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन प्रेम बना रहेगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

कुंभ राशि : आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अदभुत रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button