हरियाणा

हरियाणा में गर्मी इतनी की करनी पड़ी 12वीं तक की इन जिलों की छुट्टियां

सत्य खबर, करनाल । 

हरियाणा में 26 साल बाद मई सबसे गर्म है। सिरसा में दिन का पारा 48.4 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे पहले 26 मई 1998 को हिसार का पारा 48.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री तक ज्यादा हो चुका है।

पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.6 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नारनौल में दिन का पारा सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है। जबकि रोहतक में 5.8 डिग्री और अंबाला में 5.6 डिग्री तक तापमान ज्यादा हो गया है। मई महीने में सामान्य से 71 % तक कम बारिश हुई है। अभी बारिश के आसार न के बराबर हैं।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात में अगले 4 दिनों में पारा बढ़ सकता है। दिन के तापमान में और बढ़ोतरी संभव है। 30 मई को तापमान कम होने के आसार हैं।

5 जिलों में 12वीं क्लास तक छुट्टी

हरियाणा में भीषण गर्मी को देखते हुए 5 जिलों के DC ने 12वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इनमें भिवानी, सिरसा, करनाल, जींद और पानीपत शामिल हैं। झज्जर और गुरुग्राम में 8वीं क्लास तक और रेवाड़ी, कैथल, अंबाला, फरीदाबाद, सोनीपत समेत सभी जिलों में 5 वीं कक्षा तक की छुट्टियां 31 मई तक बढ़ाई हैं। इससे पहले 15 जिलों के DC ने कक्षा पांचवीं तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

चंडीगढ़ में 2 दिन हीट वेव का रेड अलर्ट

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह मई महीने के इतिहास में सबसे ज्यादा तापमान है। अगले 2 दिन यह तापमान बढ़कर 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से अगले 2 दिन तक हीट वेव का रेड अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Back to top button