नौकरियांताजा समाचार

Nayab Saini बोले, राहुल गांधी भला आदमी भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे उसकी मिट्टी पलीत

Nayab Saini बोले, राहुल गांधी भला आदमी भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे उसकी मिट्टी पलीत

Satyakhabarindia

CM Haryana Nayab Saini ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने सीधे तौर पर राहुल गांधी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राहुल गांधी तो बेचारा भला आदमी है। उसे जो लिखकर दे देते हैं वह तो उसे पढ़ देता है। उसे यह समझ नहीं आता कि जो वह बोल रहा है वह कितना सही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी की मिट्टी पलीत करने में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का हाथ है।

आज गुड़गांव में नायब सैनी ने कहा कि अगर वोट चोरी करने होते तो भाजपा हरियाणा में 10 सीट पर क्यों हारती। जिन लोगों के मृत होने के बाद वोट कास्ट होने का जिक्र राहुल गांधी कर रहे हैं उन्हें जब मीडिया ने ढूंढ निकाला और इंटरव्यू किया तो उन्होंने कहा कि वह जीवित हैं और अपना वोट डाल कर आए हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि एक महिला की 216 वोट होने का जिक्र किया वह पूर्व सरपंच निकली और अगर महिला के 216 वोट होते तो वह सरपंची का चुनाव ही नहीं हारती। 10 सीटें हारने में औसत 2000 वोट का फर्क था। वोट चोरी होते तो सभी सीटों पर भाजपा विजयी होती।

 

महिला पटवारी और उसका पति रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जान चुकी है कि कांग्रेस ने आज तक किसी का भला नहीं किया। सत्ता में आने के बाद न तो देश के लिए कुछ किया और न ही जनता के लिए कुछ किया। अगर किया है तो सब कुछ अपने भले के लिए किया है। यही कारण है कि जनता ने कांग्रेस का नकार दिया है और इसी के कारण कांग्रेस और राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

मुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है। राहुल गांधी को न तो आधे कुछ दिखाई दे रहा है और न ही वहां कुछ करने के लिए है। यही कारण है कि वह 140 करोड़ जनता के विश्वास और देश के संविधान का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी की उम्र हो गई है। उम्र केवल राहुल गांधी की नहीं बल्कि कांग्रेस के कुछ अन्य लोगों की भी हो गई है जिसके कारण वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

17 में से 15 मामले निपटाए

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क और कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। आज की बैठक में कुल 17 एजेंडे रखे गए थे। जिसमें से 15 मामलों को निपटारा कर दिया गया।

GMDA की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में GMDA की समीक्षा बैठक भी हुई। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम शहर से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक में शामिल हुए।

हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button