ताजा समाचारवायरलव्यापार

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हुआ धमाका, तीन छात्र झुलसे

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हुआ धमाका, तीन छात्र झुलसे

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Panchkula

पंचकूला के सेक्टर-12 स्थित एक सरकारी स्कूल में धमाका होने से तीन छात्र झुलस गए। ये धमाका सार्थक मॉडल स्कूल की केमिस्ट्री लैब में हुआ। इस धमाके में 12वीं क्लास के 3 छात्र अनिशा, तन्वी और आतिश झुलस गए। बताया जा रहा है कि फिनाल और नाइट्रिक एसिड को मिलाते ही ये धमाका हुआ है।

 

दिल्ली और करनाल के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी एक सप्ताह में : मनोहर लाल

धमाके के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, छात्र आतिश की हालत देखकर उसके पिता उसे चंडीगढ़ पीजीआई लेकर गए हैं, ताकि आगे का उपचार कराया जा सके। धमाके में तीनों छात्रों के चेहरे पर रासायनिक छींटे पड़ गए और उन्हें चोटें आईं हैं।

 

धमाके में घायल तन्वी की मां दीपशिखा ने बताया कि केमिस्ट्री लैब में रसायन विज्ञान के शिक्षक सुनील अरोड़ा की मौजूदगी में प्रयोग किया जा रहा था, फिर भी ऐसा हादसा हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अनिशा की मां ने बताया कि बच्चों ने घर कहा कि यह दुर्घटना उनकी गलती से हुई। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, हाईकमान के पास पहुंची पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, हाईकमान के पास पहुंची पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट

 

दूसरी ओर स्कूल प्रशासन ने इस घटना को एक दुर्घटना बताया है। दुर्घटना में घायल बच्चे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था, लेकिन रासायनिक प्रतिक्रिया उम्मीद से तेज हो गई। हादसे के बाद स्कूल में सुरक्षा उपायों की दोबारा समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

कुरुक्षेत्र भाजपा में बड़ा फेरबदल, तेजेंद्र गोल्डी की जगह रमेश सैनी को मिली कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button