ताजा समाचारवायरलहरियाणा

अमित शाह ने हरियाणा के जवानों, किसानों और खिलाड़ियों की प्रशंसा की मुख्यमंत्री के बारे में बोले, कहां से आती है इतनी हिम्मत

अमित शाह ने हरियाणा के जवानों, किसानों और खिलाड़ियों की प्रशंसा की मुख्यमंत्री के बारे में बोले, कहां से आती है इतनी हिम्मत

Satyakhabarindia

Satya Khabar, Panchkula

देश के सहकारिता मंत्री शाह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हरियाणा और पंजाब ने खाद्यान्न के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाया, पहले अमेरिका से लाल गेहूं मंगाया जाता था। हरियाणा के किसानों की प्रशंसा की। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि तीनों ही सेनाओं में हरियाणा के जवानों की अधिक संख्या है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कहा कि पदक तालिकों को हमेशा हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ियों ने ऊपर किया। सहकारिता को खुशी और समृद्धि बताते हुए कहा कि आज देश और हरियाणा में समृद्धि के द्वार खुले हैं। इस बीच शाह ने सहकारिता की उपलिब्धयों की गिनवाते हुए कहा कि देश में 20 अमूल स्थापित हों ऐसा प्रयास रहेगा। गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि “मैं तो कई बार सोचता हूं कि कहां से इतनी हिम्मत आती है।”

अमित शाह हरियाणा के पंचकूला स्थित इंद्र धनुष ऑडोटोरियम में राज्यस्तरीय सहकारिता सम्मेलन का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित जनसामों को संबोधित कर रहे थे। देश के सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली कार्यक्रम में शामिल रहे।
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष के मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ दिए और स्मृति चिह्न के रूप में हरियाणवी बैलगाड़ी और हल भेंट किया।

DHBVN का कमाल, उपभोक्ता को दिया 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल

सलेमपुर में चिलिंग सेंटर, रेवाड़ी में मिला आटा मिल

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने 20 हजार क्षमता वाले सलेमपुर भिवानी के चिलिंग सेंटर और रेवाड़ी के जाटूसाना में 13.60 करोड़ रुपये से प्रतिदिन 100 मीटि्रक टन क्षमता वाली आटा मिल का भी शुभारंभ किया। इस बीच डेबिट कार्ड महीपाल, अलका, सुधा, सुरेश, जसबीर को सौंपे गए। इन कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये का लेनदेन हो सकेगा और 2 लाख रुपये के मुफ्त बीमा का लाभ मिलेगा।

Nashik Businessman Scandal: नासिक का रविंद्र 100 से ज्यादा महिलाओं का शोषण, 87 अश्लील वीडियो

पासिंग आउट में की शिरकत

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित हरियाणा पुलिस की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए हैं। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने सभी नए भर्ती पुलिस के जवानों को शुभकामनाएं दी। हरियाणा पुलिस के जवानों ने शपथ ली। हरियाणा पुलिस विभाग में 5161 जवान शामिल हुए हैं। अमित शाह ने कहा कि पहला मोर्चा हमारी बच्चियों ने संभाला है। पहली पंक्ति में जब देश की बेटी खड़ीं हो तो देश की सुरक्षा कई गुना बढ़ जाती है। यह पहली बैच है, जिसमे 85 फीसदी युवा और औसत युवा आयु वर्ग के 26 वर्ष है। ये लोग 93 बैच पिछले बैच से आगे है। यह पहली बैच है जो नए कानून बनने के बाद पुलिस विभाग की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। यह बैच भारत के संसद द्वारा बनाए कानून का ज्ञान लेकर फोर्स में शामिल है।

मुख्यमंत्री की घोषणा 15 लाख रुपये तक का पैक्स के माध्यम से मिलेगा ऋण

AJL मामले में प्रवर्तन निदेशालय हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में सहकारिता मंत्रालय का गठन किया। तब से सहकारिता को नई गति मिली है। मंत्रालय की तरफ से नई सहकारिता नीति-2025 को लेकर कहा कि हरियााण में नई सहकारिता नीति को लागू करने के लिए बेहतर कार्य होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि पैक्स के माध्यम से 15 लाख रुपये तक का ऋण बगैर ब्याज के दिया जाएगा। जो सहकारी पैक्स समय से ऋण लौटाएंगे उन्हें भी ब्याज रहित ऋण मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button