ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा को मिलेंगे दो नए पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के तबादले, 8 SP भी बदले गए

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Promotion and Transfer : हरियाणा पुलिस की डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) ने 6 आईपीएस अफसरों को पदोन्नति को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें 1994 बैच के आईपीएस नवदीप सिंह विर्क व कला रामचंद्रन को एडीजीपी से डीजी रैंक पर प्रमोट किया जाएगा। बता दें कि इन दोनों अधिकारियों को उस समय भी पदोन्नत किए जाने की चर्चा हुई थी, जब प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति की जानी थी। डीपीसी ने 2012 बैच के आईपीएस जश्नदीप रंधावा, दीपक गहलावत, सुमेर प्रताप, सुनील कुमार को डीआईजी के पद पर प्रमोट करने पर भी अपनी मंजूरी दे दी है। डीपीसी की मंजूरी के बाद अब मुख्यमंत्री के पास पदोन्नति की फाइल जाएगी। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद पदोन्नति फाइनल होगी।

इस बीच हरियाणा में गुरुवार शाम को बड़े स्तर पर आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए। इनमें 24 आईपीएस को बदला गया है। हिसार और रोहतक समेत आठ जिलों के एसपी बदले गए हैं, तो पांच एचपीएस को भी बदला गया है।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट के पांच आईपीएस को भी बदला गया है, इनमें से डीसीपी हेडक्वार्टर अर्पित जैन को नूहं में एसपी लगाया गया है, जबकि मानेसर के डीसीपी दीपक जेवरिया को नारनौल में एसपी लगाया गया है। सरकार की ओर से दस दिन में यह दूसरी बार फेरबदल किया गया है। इससे पहले भी 9 आईपीएस और 14 एचपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियां बदली गईं थीं।

आईपीएस राजेश कुमार को एसपी नूंह से एसपी एससीबी, आईपीएस डॉ. अर्पित जैन को डीसीपी हेडक्वार्टर गुरुग्राम से एसपी नूंह भेजा गया है। सुरिंदर बोहरिया को एसपी रोहतक से एसपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है, जबकि आईपीएस शशांक कुमार सावन को एसपी हिसार से एआईजी एडमिनिस्ट्रेशन पीएचक्यू भेजा गया। इसके अलावा आईपीएस मकसूद अहमद को लीव से वापसी पर एसपी एसवी एंड एसीबी (एच) बनाया गया है।

आईपीएस नितीश अग्रवाल को एडीसी टू गवर्नर से एसपी पलवल, वरुण सिंगला को एसपी पलवल से एसपी सिक्योरिटी सीआईडी में भेजा गया है। अर्श वर्मा को एसपी चरखी दादरी से एसपी एसवी एंड एसीबी (एच) और सिद्धांत जैन को एसपी फतेहाबाद से एसपी हिसार की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस नितिका खट्टर को एसपी डबवाली से एसपी फतेहाबाद भेजा गया है। आईपीएस पूजा वशिष्ठ को एसपी नारनौल से एसपी एसवी एंड एसीबी (एच), गौरव राजपुरोहित को डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम से एसपी रोहतक की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस जसलीन कौर को डीसीपी झज्जर से एसपी डबवाली और मेधा भूषण को एसपी एसवी एंड एसीबी (एच) से डीसीपी सोनीपत भेजा गया है। आईपीएस दीपक जेवरिया को डीसीपी मानेसर गुरुग्राम से एसपी नारनौल बनाया गया है।

आईपीएस दीप्ति गर्ग को कमांडेंट 4th बीएन आईआरबी मानेसर से डीसीपी झज्जर भेजा गया है। लोगेश कुमार पी. को डीसीपी झज्जर से एसपी चरखी दादरी और प्रभिना पी. को डीसीपी सोनीपत से डीसीपी मानेसर (अतिरिक्त प्रभार कमांडेंट 4th आईआरबी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस राजेश कुमार मोहन को डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम से डीसीपी क्राइम फरीदाबाद और शुभम सिंह को डीसीपी झज्जर से डीसीपी क्राइम झज्जर बनाया गया है।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

आईपीएस प्रतीक गहलोत को एडिशनल एसपी कुरुक्षेत्र से डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम, सोनाक्षी सिंह को एडिशनल एसपी इंड से डीसीपी सोनीपत बनाया गया है। आईपीएस उत्तम को एडिशनल एसपी हिसार से डीसीपी एनआईटी फरीदाबाद और आईपीएस प्रतीक अग्रवाल को एडिशनल एसपी रोहतक से डीसीपी बल्लभगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एचपीएस के तबादले

एचपीएस ममता खर्ब को एडिशनल एसपी पलवल से एसपी एसवी एंड एसीबी (एच), सिद्धार्थ धंडा को एसपी एलएंडओ पीएचक्यू से एसपी टेलीकॉम हरियाणा पंचकुला (अतिरिक्त प्रभार एसपी ईआरएसएस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एचपीएस संदीप कुमार को एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा से डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम, धारणा यादव को एसपी एससीबी (हरियाणा) से डीसीपी झज्जर बनाया गया है। एचपीएस अनिल कुमार को एसपी एसवी एंड एसीबी से कमांडेंट 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन भेजा गया है।

#Haryana #IPSTransfers #HPSTransfers #SPTransfers #HaryanaPolice #LawEnforcement #PoliceUpdates #IPSOfficers #HPSOfficers #SPs #GovernmentTransfers #HaryanaGovernment #PolicingInHaryana #PublicSafety #AdministrativeChanges #PoliceLeadership #HaryanaAdministration #HaryanaNews #StatePolice

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button