भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का गुरुमंत्र
कहा, उन मतदाताओं पर फोकस करो जो हमारे नहीं हैं

Satyakhabar, Haryana
Congress Training Camp : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को चुनाव जीतने का ‘गुरुमंत्र’ दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुरुक्षेत्र में चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कहा कि हमें उन मतदाताओं पर फोकस करना होगा जो हमें वोट नहीं कर रहे हैं।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो वोट हमारा है उस पर ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं है। उसे एकाध बार संपर्क करके ज्यादा फोकस उसे पर करना होगा जो हमारा नहीं है। ऐसे मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए उसके संपर्क के लोगों और विशेष रूप से ऐसे लोगों जो उसके संपर्क के हैं और हमारे भी संपर्क में है पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बयान देने से पहले हमें बहुत सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि आज इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में किसी भी बयान से नुकसान पहुंच सकता है।
भूपेंद्र हुड्डा ने शिविर में जिलाध्यक्षों को चुनाव लड़ने सहित मनरेगा, चुनाव के समय ग्राउंड रिपोर्ट कलेक्ट करना, अफवाहों से बचकर पार्टी प्रतिनिधि के चुनाव को ऊपर उठाना जैसे टिप्स दिए। हुड्डा ने कहा कि किसी भी चुनाव में उतरने से पहले उसकी ग्राउंड रिपोर्ट की जानकारी होना बेहद जरूरी है। जब हलके के तथ्य हमारे पास होते हैं तो एक-एक वोट का पता चल जाता है कि वह किसका है। ऐसे में हमें उन मतदाताओं पर जोर देना चाहिए जो हमारे नहीं हैं।
बता दें कि कुरुक्षेत्र में हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा और उत्तराखंड के साथ-साथ कांग्रेस हाईकमान के भी अनेक नेता जिला अध्यक्षों को संगठन को प्रभावी बनाने का पाठ पढ़ाने के लिए आ रहे हैं। इस शिविर में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी भी आने वाले हैं।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों को बताया कि गांधी 21 जनवरी को यहां आएंगे। कुरुक्षेत्र में 13 से 22 जनवरी तक चल रहे इस शिविर में हरियाणा के 33 और उत्तराखंड के 27 जिला अध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। हुड्डा ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आय बढ़ने के बजाय उनकी लागत कई गुना बढ़ गई है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप भी लगाया।
हुड्डा ने दावा किया कि चुनाव के दौरान भाजपा ने सभी महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, लेकिन अब यह लाभ सिर्फ कुछ महिलाओं को ही मिल रहा है। मनरेगा की जगह लेने वाले नए कानून पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों, पिछड़े वर्गों, गरीबों, ग्रामीणों और पंचायतों के अधिकारों पर हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में आठ लाख से ज्यादा मनरेगा मजदूर होने के बावजूद, 2024-25 में सिर्फ 2,100 परिवारों को ही 100 दिन का काम मिला है।
#BhupinderSinghHooda #CongressWorkers #ElectionMantra #WinTheElections #ElectionStrategy #CongressParty #PoliticalLeadership #HaryanaPolitics #HoodaForChange #UnityForVictory #2023Elections #DemocraticValues #Empowerment #PoliticalInspiration #VoteForChange #GrassrootsPolitics #LeadershipGoals #ElectionCampaign #HaryanaElection