ताजा समाचारखेती-बाड़ी

BKU अध्यक्ष चढूनी ने जड़ा DFSC राजेश आर्य को थप्पड़

बोले, थप्पड़ मारना तो बहुत छोटी बात है, उनकी तो टांगें तोड़ देनी चाहिए थप्पड़ कांड के बाद दो दर्जन किसान नेता पुलिस हिरासत में

Satyakhabarindia

धान उठान को लेकर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी द्वारा जिला सचिवालय परिसर में डीसी कार्यालय के समक्ष दिए गए धरने पर थप्पड़ कांड से अफरा-तफरी मच गई। डीएसपी रामकुमार व अशोक कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंचा तो डीएफएससी को धरना स्थल पर ही थपड़ मारने के आरोप में चढूनी व उनके साथ धरने पर बैठे किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उन्हें बस में बैठाकर थाना झांसा ले गई, जहां फिलहाल वे पुलिस हिरासत में ही है। फिलहाल इस मामले में कोई मामला दर्ज होने की सूचना नहीं है।
उधर धरना दे रहे कुछ किसानों को पुलिस ने जबरदस्ती उठा दिया तो वहां किसानों द्वारा बिछाए गए गद्दे व दरियां भी पुलिस कर्मियों ने हटा दी। यही नहीं धरना शुरू होने से लेकर ही गुरनाम चढूनी द्वारा खड़ी की गई ट्राली को भी पुलिस ने जबरदस्ती हटवा दिया। गिरफ्तारी से पहले चढूनी ने कहा कि डीएफएससी बेहद भ्रष्ट अधिकारी है, जिसके चलते ही वह धान उठान के लिए आरओ जारी नहीं कर रहे। ऐसे अधिकारी को थप्पड़ मारना तो बहुत छोटी बात है, उनकी तो टांगें तोड़ देनी चाहिए।
उधर एसडीएम व डीएसपी ने चढूनी को भरोसा दिया कि उनकी ओर से डीएफएससी के खिलाफ कोई शिकायत दी गई तो उस पर भी जरूर और तत्काल कार्रवाई होगी। वहीं आरओ जारी कर दिए गए हैं तो उनके प्रतिष्ठान से उठान भी शुरू कर दिया गया है। दूसरी मंडियों में भी किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

ट्राली से उतरे और सीधा जड़ा थप्पड़

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

गुरनाम सिंह चढूनी प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थे। इस दौरान वह ट्राली से उतरे और पुलिस अफसरों से घिरे डीएफएससी राजेश आर्य को चटाक से थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस अफसर और कर्मचारी भी चढूनी के इरादों को भांप नहीं पाए। हालांकि, अब चढ़ूनी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब भाकियू और प्रशासन आमने-सामने हो गए हैं। बुधवार को भारी संख्या में किसान डीसी ऑफिस के बाहर लघु सचिवालय के सामने धान की उठान को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

क्या है मामला

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

दरअसल धान की उठान में देरी को लेकर बड़ी संख्या में किसान डीसी ऑफिस के बाहर लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान माहौल अचानक गर्म हो गया और कहासुनी के बीच चढूनी ने डीएफएससी राजेश आर्य को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत हरकत में आए और हालात को काबू में किया गया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

तेज हवाओं के कारण पानी में ऊंची लहरें उठने लगी और नाव बहकर पलट गई, नौ की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button