ताजा समाचार

Rewari: आज फिर चला नगर परिषद का पीला पंजा, रेलवे रोड़ स्थित एक दुकान को किया ध्वस्त

रेवाड़ी (Rewari) के रेलवे रोड़ स्थित सरकारी जमीन पर बनी अवैध दुकानों पर एक बार फिर नगरपरिषद का पीला पंजा चलने के साथ ही दुकानदारों का विरोध भी शुरू हो गया, यहां तक कि कुछ दुकानदारों ने तो नगरपरिषद अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार तक कर दिया। जिन्हें वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने शांत करवाया।

Satyakhabarindia

Rewari: आपको बता दें कि रेवाड़ी में रेलवे रोड़ पर करीब नौ दुकानदारों ने सरकारी जमीन पर करीब पंद्रह फिट तक का अतिक्रमण किया हुआ है, इनमे से चार दुकानदारों को कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। लेकिन बाकी दुकानों पर कार्यवाही होना निश्चित किया गया। करीब पंद्रह दिन पूर्व दो दुकानों पर पीला पंजा चला और उसके बाद बाकियों को फिर स्टे मिल गया।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

इसके बाद आज नगरपरिषद को फिर से स्टे हटने के बाद दो दुकानों पर कार्यवाही करनी थी। लेकिन एक पर कार्यवाही होने के बाद दूसरे दुकानदार को फिर स्टे मिलने पर नगरपरिषद के अधिकारियों को वापिस लौटना पड़ा।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

इस संदर्भ में नगरपरिषद के एमई ने स्पष्ट शब्दों में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Back to top button