कांग्रेस विधायक के पति भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री ने पहनाया पार्टी का पटका
कांग्रेस विधायक पति के भाजपा ज्वाइन करने के मौके पर कार्यक्रम में नहीं हुई शामिल

सत्य खबर हरियाणा
Congress MLA’s Husband Joins BJP : यमुनानगर जिले की साढौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति ऋषिपाल ने शुक्रवार को BJP जॉइन कर ली। CM नायब सैनी ने व्यासपुर में आयोजित कार्यक्रम में उनको पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर कांग्रेस से निलंबित विधायक रेनू बाला खुद मौजूद नहीं रहीं। हालांकि, पिछले कई दिनों से वे सीएम के इस कार्यक्रम के लिए न्योता देने के लिए सभाएं कर रहीं थी।

भाजपा का पटका पहनने के बाद इंजीनियर ऋषिपाल ने कहा कि कांग्रेस में विकास की नहीं कुर्सी की राजनीति थी। भाजपा में आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं।
रेनूबाला जिला परिषद के चुनाव में निर्दलीय लड़ी थीं। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गईं, जिसके बाद उन्हें जिला परिषद का अध्यक्ष बना दिया गया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान कुमारी सैलजा के समर्थन में वह कांग्रेस में शामिल हुई थीं। रेनू बाला बलवंत सिंह को लगातार दो बार हराकर विधायक बनी हैं। ऐसे में अभी से अगले विधानसभा चुनावों में टिकट को लेकर कयास लगने लगे हैं। विधायक को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले में दोषी मानते हुए कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद से ही विधायक के भाजपा में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थीं। लेकिन क्योंकि उन्हें अभी निलंबित किया गया है इसलिए वह भाजपा में शामिल नहीं हो सकती हैं। भाजपा में शामिल होने पर रेनू बाला को विधायक से इस्तीफा देना होगा।
विधायक रेणु बाला की सरकारी कार्यक्रमों में उपस्थिति भी बढ़ गई है। पार्टी से निलंबन के बाद से वे तमाम सरकारी कार्यक्रमों में बतौर अतिथि पहुंची। राज्यसभा चुनाव के बाद हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उपस्थिति रहीं। वहीं, 29 मई को कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में अन्य भाजपा नेताओं से भी पहले विधायक पहुंच गई थीं।
ऋषिपाल पेशे से इंजीनियर हैं। वो विधायक पत्नी की सियासी गतिविधियां भी संभालते हैं। रेनू बाला के पति के भाजपा में शामिल होने से साढौरा विधानसभा में हलचल बढ़ गई है। ऋषिपाल ने कहा कि कांग्रेस ने रेनू बाला को केवल निलंबित किया है, निष्कासित नहीं। रेनू कांग्रेस के आधिकारिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखेंगी, लेकिन उनकी राजनीतिक पहचान कांग्रेस से ही जुड़ी रहेगी। कांग्रेस से निलंबन के बाद से रेनू बाला अब लगातार सरकारी कार्यक्रमों में नजर आ रही हैं। वह भाजपा नेताओं के साथ मंच भी शेयर कर रही हैं।
#HaryanaPolitics #YamunanagarNews #CongressToBJP #PoliticalShift #MLAUpdates #TurbanCeremony #BJPLeadership #HaryanaCM #PoliticalAlliance #PartySwitch #HaryanaNews #BJPExpansion #CongressMLA #PoliticalDynamics #YamunanagarPolitics #HaryanaBJP #PoliticalTransition #PartyMembership #HaryanaUpdates #BJPInHaryana