ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

कांग्रेस नेत्री के वीडियो से रेवाड़ी की राजनीति में भूचाल

जिला परिषद चेयरमैन के व्यक्तिगत जीवन पर उठाए सवाल, जिला परिषद चेयरमैन ने थाने में दी शिकायत

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Video Causes a Political Upheaval in Rewari : कांग्रेस नेत्री दीपिका यादव के एक वीडियो ने रेवाड़ी की राजनीति में भूचाल लाकर रख दिया है। कांग्रेस नेत्री के वीडियो के बाद रेवाड़ी के जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव ने पुलिस को शिकायत दी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में खास बात यह है कि कांग्रेस नेत्री और मनोज यादव एक ही गांव के हैं। वीडियो में कई सामाजिक सवाल भी उठाए हैं।

केंद्र सरकार करवाएगी हरियाणा में 58000 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण

पहले जानिए क्या है कांग्रेस नेत्री के वीडियो में

कांग्रेस नेत्री दीपिका यादव ने जो वीडियो वायरल की है उसमें कुछ फोटो जिला परिषद प्रमुख मनोज यादव के एक महिला के साथ हैं। वीडियो में दीपिका यादव कहतीं हैं, नमस्कार, मैं दीपिका यादव राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस। मैं जिक्र कर रही हूं रेवाड़ी जिले के जिला परिषद प्रमुख मनोज यादव का। ये मेरे ही टींट गांव के हैं और बीजेपी के लीडर हैं। हमारे राव इंद्रजीत सिंह के खासमखास हैं, उनकी बेटी कैबिनेट मंत्री आरती राव के भी काफी नजदीकी हैं। इनका (मनोज यादव) एक सात साल का बेटा है। एक अच्छी भली घरवाली है, जो घरवालों ने जो शादी करके दी थी। टाइम के साथ लोगों को यह हो जाता है कि घर की मुर्गी दाल बराबर। बाहर जाओ अय्याशियां फरमाओ। मैं पूछती हूं कि कौन अधिकार देता है। यहीं दोगली नीति क्यों हो जाती है। अगर एक लेडी होती तो कितने क्वेश्चन मार्क लग जाते। आपने आंख उठाकर बात क्यों करी। आपके सिर का पल्लू कहां है। वहीं, एक आदमी, एक बेटे का बाप हिंदू है, मुस्लमान नहीं कि तीन शादियां कर सकता है। एक बेटा है और दो साल से परिवार को छोड़कर लिव-इन में रह रहा है। दीपिका ने कहा, इसके बाद जब बंदी प्रेशर डालती है कि शादी करो, नहीं तो मैं आपके फोटो वीडियो वायरल कर दूंगी। प्रेशर में उससे शादी भी करवा लेती है। अब उसने फोटो वायरल भी कर दी है। उसे बीकानेर में फ्लैट में रख रहे हैं, गाड़ी लेकर दे रखी है।

महिला आई सामने क्या कहा

इस वीडियो के बाद वह महिला भी सामने आ गई है जिसका इस वीडियो में जिक्र है। महिला का कहना है कि कुछ लोग अपनी राजनीति के लिए मेरा नाम खराब कर रहे हैं। महिला बोली, मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कल मेरी इंस्टा से जो फोटो डली थी, वो AI की फोटो है। मेरा अकाउंट हैक हो चुका था और उस चक्कर में पता नहीं चला कि किसने मेरी एआई की फोटो डाल दी। महिला ने कहा, कुछ लोग बोल रहे हैं कि मैं मनोज के साथ लिव-इन में हूं। इसके बारे में साफ कर दूं कि मनोज के परिवार में केवल मेरा आना-जाना है। इसके अलावा मनोज से मेरा कोई लेना देना नहीं है। लोग अपनी राजनीति के लिए कृपा करके मेरा नाम खराब न करें। महिला ने कहा कि मैं फ्रस्टेट (परेशान) हो चुकी हैं। जिन लोगों ने मेरे बारे में इतनी गंदी अफवाहे फैलाईं हैं, मैं उन लोगों के खिलाफ काननू कार्रवाई करूंगी। आपके पास मेरे बारे में गलत बोलने का कोई सबूत नहीं है, ना आप बोल सकते। कृपा करके मेरी गंदी वीडियो डालकर गंद न फैलाए। अपनी राजनीति के लिए आप मुझे खराब ना करें, मेरा उनके साथ कोई गलत रिश्ता नहीं है।

NCP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी ने की शादी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी भी पहुंचे
रेवती सुले की शादी में सजी सितारों की महफिल, राजनीति और ग्लैमर का दिखा अनोखा संगम

मनोज यादव ने क्या कहा पुलिस को शिकायत में

जिला परिषद प्रमुख मनोज यादव ने इस मामले में कुंड चौकी में कांग्रेस नेत्री के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे संबंध में एक वीडियो और पोस्टर प्रसारित किया है। जिसमें मेरी तस्वीरों का प्रयोग कर भ्रामक मानहानिकारक एवं तथ्यहीन बातें प्रकाशित की हैं। मेरी दूसरी शादी होने व पहली पत्नी को तलाक देने की बात कही है। ये व्यक्तिगत आरोप लगाकर मेरी सामाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है। जिसका उद्देश्य जनता में भ्रम फैलाना और मेरी छवि धूमिल करना है। उनका वीडियो अभी भी सोशल मीडिया एकाउंट पर उपलब्ध है। दीपिका के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

दीपिका बोलीं, वीडियो डिलीट नहीं करूंगी

जिला प्रमुख द्वारा पुलिस में शिकायत दिए जाने के बाद दीपिका यादव फिर सामने आईं। उन्होंने कहा, पुलिस ने फोन कर उन्हें कुंड चौकी में बुलाया है। वीडियो डिलीट करने को भी कहा है। मनोज खुद मेरे पास आकर कहते तो मैं तभी वीडियो डिलीट कर देती। अब चाहे एफआईआर हो या कुछ भी हो, मैं वीडियो डिलीट नहीं करूंगी। जहां भी गलत होता है मैं वीडियो डालती हूं। पीएम के खिलाफ भी डाल चुकी हूं। 11 साल कम्प्यूटर लेक्चरर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आई हूं।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हथियार सप्लायर शकील अंसारी गिरफ्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हथियार सप्लायर शकील अंसारी गिरफ्तार

ASI बोले, शिकायत मिली, जांच कर रहे

कुंड पुलिस चौकी इंजार्च एएसआई सुमित ने कहा कि जिला परिषद प्रमुख की ओर से शिकायत मिली है। जिसमें टींट गांव की दीपिका यादव पर गलत मंशा से सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

#HaryanaPolitics #RewariNews #CongressLeader #PoliticalStir #HaryanaCongress #RewariPolitics #PoliticalDebate #HaryanaUpdates #CongressInHaryana #PoliticalVideo #RewariUpdates #HaryanaCurrentAffairs #PoliticalAnalysis #CongressControversy #HaryanaLeaders #RewariCommunity #PoliticalEngagement #HaryanaNews #RewariVoices #CongressImpact

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button