Delhi Blast : NIA का बड़ा खुलासा क्या था आतंकियों का प्लान पूरी हो चुकी थी तैयारी लेकिन सिरे नहीं चढ़ा पाए आतंकी
Delhi Blast : NIA का बड़ा खुलासा क्या था आतंकियों का प्लान पूरी हो चुकी थी तैयारी लेकिन सिरे नहीं चढ़ा पाए आतंकी

Satya Khabar Panchkula
White Collar Terror Module : NIA ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि फरीदाबाद के व्हाइट कालर टेरर माड्यूल से जुड़े आतंकियों का इरादा कार ब्लास्ट नहीं बल्कि हवाई हमला था। इस हमले की पूरी प्लानिंग कर ली गई थी और ड्रोन से यह हमला किया जाना था। इससे पहले NIA ने इस मामले में यह भी खुलासा किया था कि आतंकियों का 6 दिसंबर को अयोध्या में बड़ा हमला करने का प्लान था। NIA ने अभी यह नहीं बताया है कि जो हवाई हमले किए जाने का प्लान किया गया था वह अयोध्या में किया जाना था या देश के किसी दूसरे इलाके में किए जाने की योजना थी।
जसीर वानी ने खुलासा किया है कि पहले हवाई हमले की प्लानिंग की गई थी, जिसमें विस्फोटक को भरकर दूर से ही हमले को अंजाम दिया जा सके, लेकिन ऐसा नही हो पाया, जिसके बाद उमर ने अपने साथियों के साथ दिल्ली में कई जगहों पर एक साथ हमले की योजना बनाई थी। इसके लिए कश्मीर के श्रीनगर पूरा प्लान तैयार किया गया था। जहां पर कुछ प्रयोग भी किए गए थे, लेकिन बजट ज्यादा होने के चलते ऐसा संभव नही हो पाया, जसीर वानी के पुलवामा स्थित गांव से कुछ दूर ही आतंकी मुजम्मिल का भी गांव है। इसलिए वह जब भी फरीदाबाद आता, तो वह मुजम्मिल के फ्लैट पर ही रुकता था।
NIA की टीम हाल ही में दिल्ली ब्लास्ट में शामिल कश्मीरी छात्र जसीर बिलाल वानी को निशानदेही के लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची और उसे विस्फोटक रखने वाली जगहों ले जाकर निशानदेही करवाई गई। जसीर वानी ने आटा-चक्की से यूरिया को पीसकर, उसमें से अमोनियम नाइट्रेट अलग करने में आतंकी मुजम्मिल की मदद की थी। जसीर वानी के साथ एजेंसी डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल को भी लेकर आई थी, लेकिन केवल जसीर वानी को गाड़ी से उतारकर निशानदेही कराई गई। जसीर वानी डॉ. मुजम्मिल के साथ उसके फ्लैट पर भी रुका था।
NIA अपने साथ बम निरोधक दस्ते को भी साथ लेकर आई थी। यूनिवर्सिटी परिसर के साथ लगते लगभग दो एकड़ के खेत में बने कमरे की जांच बम निरोधक दस्ता ने जांच की। 12 दिन तक विस्फोटक सामग्री को इसी कमरे में रखा गया था और फिर फतेहपुर तगा का शिफ्ट किया था। टीम ने यहां कमरे के अंदर और पास में मिट्टी खोदकर जांच की। फिर डॉ. मुजम्मिल और शाहीन को यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक में ले जाकर रखा गया। पूछताछ में कई डॉक्टर फैकल्टी स्टाफ सहित छात्रों को भी शामिल किया गया था। दरअसल मुजम्मिल और शाहीन रिमांड के दौरान जो जानकारी दे रहे हैं, एनआईए उस जानकारी को पुख्ता कर रही है कि वह सच बोल रहे हैं या झूठ, इसलिए टीम आतंकियों को बार-बार यूनिवर्सिटी लाकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करती है।
NIA के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जसीर वानी (20) पुलवामा का रहने वाला है। जसीर अनंतनाग के एक कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस का सेकेंड ईयर का छात्र है। दिल्ली ब्लास्ट में खुद को उड़ाने वाले आतंकी उमर का सबसे ज्यादा करीबी था। डॉ शाहीन और मुजम्मिल से जसीर वानी की मुलाकात आतंकी उमर ने कराई थी।