ताजा समाचारवायरलहरियाणा

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद पहुंची डॉ. अर्चना गुप्ता, बोली पार्टी संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता

कहा, कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संगठन को मिलती है मजबूती

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Dr Archana Gupta : हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा है कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं के समर्पण और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी की मजबूती संभव है।

पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, हाईकमान के पास पहुंची पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, हाईकमान के पास पहुंची पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद आई डॉक्टर अर्चना गुप्ता अपने स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। अर्चना गुप्ता की ससुराल जींद ही है। शादी होने के बाद वह जींद ही आई थी और उसके बाद वह पानीपत शिफ्ट हो गई थी। डॉ अर्चना गुप्ता के पति डॉक्टर अनिल गुप्ता नेत्र सर्जन है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने ससुराल में आई अर्चना गुप्ता ने कहा कि वह जींस से बहू के रूप में पहले भी कई बार जुड़ी रही है लेकिन आज वह अपनी ससुराल में नहीं आई बल्कि पार्टी अध्यक्ष के नाते पार्टी के कार्यक्रम में आई हैं।

डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। पार्टी संगठन में महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित की गई है और इसे प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। आने वाले समय में भाजपा से अधिक संख्या में महिला सांसद और विधायक चुनकर सामने आएंगे और सांसद तथा विधानसभा में पहुंचेंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बहुत जरूरी है और भाजपा इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करना चाहती है।

कुरुक्षेत्र भाजपा में बड़ा फेरबदल, तेजेंद्र गोल्डी की जगह रमेश सैनी को मिली कमान

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियां के बारे में पूछे जाने पर डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह 12 वर्ष जनविश्वास, सुशासन, विकास और गरीब, किसान तथा महिलाओं के कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हुए विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तपस्या परिश्रम और सेवा भावना का परिणाम हैं।

हरियाणा महिला आयोग की नई अध्यक्ष के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने साढे चार सालों तक सराहनीय कार्य किया है। नई अध्यक्ष पूजा प्रियदर्शनी महिलाओं के हितों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कि जिन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं में अलग-अलग स्थान पर उनका स्वागत किया। जींद नगर परिषद में नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ अनुराधा सैनी और उनके ससुर तथा भाजपा नेता डॉक्टर राज सैनी ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। व्यक्तिगत कार्यक्रमों में जो भीड़ देखने को मिली उनमें सबसे ज्यादा भीड़ डॉक्टर राज सैनी के कार्यक्रम में देखने को मिली।

200 साल पुराने मंदिर का 108 फीट ऊंचा गुंबद ढहा, सेवादार बाबा नटराजन गिरी की मौत

#HaryanaPolitics #DrArchanaGupta #JindVisit #StatePresident #PartyOrganization #PoliticalLeadership #StrengtheningParty #HaryanaLeadership #WomenInPolitics #PoliticalEngagement #CommunityDevelopment #GrassrootsPolitics #LeadershipGoals #PoliticalStrategy #Empowerment #HaryanaNews #LocalLeadership #PartyStrength #PoliticalVision #HaryanaUpdates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button