भगवान परशुराम स्मृति स्थल स्थापित करने की मांग विधानसभा में उठाकर डॉ अरविन्द शर्मा ने किया ऐतिहासिक कार्य : सतीश गौतम डाहर
ब्राह्मण सभा हरियाणा प्रदेश ने मंत्री का जताया आभार

सत्य खबर हरियाणा
Panipat News : ब्राह्मण सभा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सतीश गौतम डाहर के पानीपत स्थित कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया।मीटिंग का मुख्य उद्देश्य विधानसभा में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा के द्वारा हरियाणा में भगवान परशुराम स्मृति स्थल स्थापित करवाने की मांग उठाने पर उनका धन्यवाद व्यक्त किया गया।

ब्राह्मण सभा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सतीश गौतम डाहर ने बताया कि भगवान परशुराम स्मृति स्थल बनाने की हरियाणा ब्राह्मण समाज की वर्षों पुरानी माँग रही है जिसको कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने सोमवार को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया है जिसके लिए ब्राह्मण समाज उनका आभारी रहेगा।

सतीश गौतम डाहर ने कहा कि ब्राह्मण समाज हरियाणा को पूरी उम्मीद है कि कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा भगवान परशुराम स्मृति स्थल स्थापित करवाने का काम करेंगे जोकि सर्व समाज के लिए ऐतिहासिक निर्णय होगा।भगवान परशुराम स्मृति स्थल स्थापित होने से हरियाणा को एक अलग पहचान मिलेगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, साथ के साथ नई पीढ़ियों को भगवान परशुराम की जीवनी से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने विधानसभा में दोहली की जमीन का मालिकाना हक सभी को दिलवाने का विषय भी प्रमुखता से उठाया है जिससे हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा।सतीश गौतम डाहर ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा समय समय पर सर्व समाज को साथ लेते हुए ब्राह्मण समाज के हित में कार्य करते रहे है। पिछले वर्ष पूरे देश में ऐतिहासिक भगवान परशुराम जन्मोत्सव पहरावर में मनाकर भी इतिहास रचा था। उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा का ब्राह्मण समाज की प्रमुख माँग विधानसभा के पटल पर रखने पर समाज की तरफ से धन्यवाद व्यक्त किया है।
#DrArvindSharma #LordParshuramMemorial #SatishGautamDahar #HistoricWork #MemorialDemand #CulturalHeritage #AssemblyDebate #ParshuramLegacy #IndianHistory #CommunityLeaders #LandmarkMotion #PublicSupport #HistoryInTheMaking #HonoringLegends #SocialAwareness #LocalLeaders #CivicEngagement #PoliticalMilestones #InspirationForAll #UnityInDiversity