क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

फतेहाबाद में पुलिस के सामने नाके पर चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

पुलिस घटना होते हुए देखती रही लेकिन नहीं की कोई कार्रवाई

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नियंत्रण अब हरियाणा सरकार के हाथ में

Murder News : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गुरु नानक पुरा मोहल्ले में बीती रात कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं। यहाँ एक 25 वर्षीय युवक संदीप की चाकू मारकर सरेआम हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के समय पुलिस कर्मचारी मौके पर ही मौजूद थे, लेकिन वे बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। संदीप उर्फ दीपा के मर्डर मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें कार में सवार युवक आकर झगड़ा करते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

मृतक संदीप पिछले कुछ समय से गुरु नानक पुरा मोहल्ले में अपने मामा के घर रह रहा था। रविवार रात उसका पड़ोस के ही कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची थी। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान एक हमलावर ने जेब से चाकू निकाला और संदीप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

सीसीटीवी ने खोली पोल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर ने संदीप को चाकू मारा और आराम से फरार हो गया। वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी हाथ पर हाथ धरे खड़े नजर आ रहे हैं। न तो उन्होंने हमलावर को रोकने की कोशिश की और न ही उसे पकड़ने का साहस दिखाया।
संदीप को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप के परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज संदीप जिंदा होता। उन्होंने आरोपी के साथ-साथ मौके पर मौजूद लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

#haryana #police

क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी पांच कांग्रेस विधायकों के नाम हुए सार्वजनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button