BJP ने अपनाई RSS की विचारधारा, इसीलिए संघ उसके साथ : होसबाले
कहा, मुसलमानों और महिलाओं के लिए संघ के दरवाजे खुले

सत्य खबर हरियाणा
RSS : BJP से RSS का क्या संबंध पर RSS में नंबर-2 सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि RSS की देश के लिए बहुत विचारधाराएं हैं। इन विचारधाराओं को सिर्फ BJP ने ही अपनाया। बाकी पार्टियों ने RSS के लिए दरवाजे बंद रखे। इसीलिए संघ के कई लोग राजनीति में उतरे और देश हित के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं।
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रविवार को हरियाणा के पानीपत में आयोजित तीन दिवसीय सभा के अंतिम दिन पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और नेपाल में सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद नई सरकारें बनी हैं। दोनों देशों में शांति-स्थिरता और उनका भारत के साथ अच्छा संबंध पूरे एशिया के विकास और सुरक्षा के लिए जरूरी है। हालांकि, उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर भी चिंता जताई।
होसबाले ने कहा कि RSS के कार्यकर्ता ही देशभक्त हैं, ऐसा संघ का कहना बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने बताया कि पानीपत की सभा के दौरान आरएसएस के शताब्दी वर्ष (2025-26) की वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई। यहां केरल और तमिलनाडु समेत दक्षिण के राज्यों और पूर्वोत्तर में संघ की गतिविधियों और सामने आई चुनौतियों का जिक्र किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि एक वर्ष में देश में संघ की 88,949 शाखाएं लगाई गईं। जो पिछले साल से 5,820 ज्यादा हैं।
आरएसएस के दायित्व में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर सरकार्यवाह सह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि दायित्व में कुछ बदलाव होगा, तो उसके बारे में घोषणा की जाएगी।
ईरान के प्रति भारत के स्टैंड पर संघ की क्या राय है? इस पर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। होसबाले ने कहा, जो हो रहा है उसमें संघ की भूमिका नहीं है। ऐसा विश्वास है कि भारत सरकार देश के हित में सही काम कर रही होगी। संघ चाहता है कि दुनिया में शांति हो।
संघ में मुस्लिम और महिलाओं को मेंबरशिप देने पर उन्होंने कहा कि किसी भी मजहब का व्यक्ति यहां आ सकता है। झंडे को प्रणाम कर सकता है। मुस्लिम कार्यकर्ता पहले भी संघ में बहुत हैं। महिलाओं की संघ में भूमिका पर कहा कि सिर्फ शाखा की वर्किंग में महिलाएं शामिल नहीं होतीं, लेकिन संघ की अन्य और भी कार्य प्रणाली है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।
बेसहारा गोवंश को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार, नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन लोगों को समझना होगा कि गाय सिर्फ दूध के लिए ही नहीं है, उनका मूत्र, गोबर भी बहुत उपयोगी है। इसीलिए उन्हें सड़कों पर बेसहारा नहीं छोड़ना चाहिए।
UGC विवाद पर होसबाले ने कहा कि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसीलिए संघ इस विषय पर अपने विचार नहीं रखेगा। कोर्ट के निर्णय के बाद ही संघ कुछ कह सकता है।
हरियाणा के पानीपत में हेडक्वार्टर बनाने पर उन्होंने कहा कि यहां ग्राम विकास के कार्य हमेशा चलते रहते हैं। यहां अभी हम 3 साल बाद बैठक कर रहें हैं। संघ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखने के लिए कई जगह बनाई हुई है।
#BJP #RSS #Sangh #Hosabale #IndianPolitics #PoliticalIdeology #Hindutva #BJPism #SanghParivar #Nationalism #PoliticalAgenda #HinduNationalism #IdeologicalAlliance #BJP2026 #CurrentAffairs #IndianNationalism #Leadership #PoliticalCommentary #CulturalIdentity