ताजा समाचार

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर आग का तांडव, आरडी सिटी के पास लगी भीषण आग

Satyakhabarindia

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है। गुरुग्राम के आरडी सिटी के पास भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी ज्यादा थी कि आसमान में धुएं का काला गुब्बारा भी छा गया। इस आगजनी की घटना ने वहां खड़ी दो गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही दमकल विभाग को लोगों ने सूचना दी तो दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुटी।

हमारी सरकार का प्रयास है कि समाज के गरीब, वंचित और दलित वर्ग को तमाम वह सुविधाएं मिलें जिनके वह हकदार हैं : नायब सैनी

शुरुआती जांच में सामने आया कि आग लगने की घटना के ठीक नीचे से गैस पाइपलाइन भी जा रही थी। वहां पर भी लीकेज हुई, जिसके कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। इसके बाद सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। प्राथमिकता यह थी कि आसपास मौजूद लोगों को वहां से हटाया जाए और इलाके को खाली कराया जाए। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि आरडी सिटी से वजीराबाद जाने वाली सड़क को भी बंद कर रूट को डायवर्ट किया गया।

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

बहरहाल करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। विभाग का कहना है कि आग लगने के कारण क्या रहे इसकी जांच की जा रही है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button