ताजा समाचार

हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानों पर ब्रेक: मुंबई-अहमदाबाद समेत कई रूट बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Satyakhabarindia

दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। यहां से संचालित होने वाली कई प्रमुख उड़ानें अचानक बंद कर दी गई हैं। खासतौर पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस एयरपोर्ट से अपना पूरा ऑपरेशन समेट लिया है, जबकि इंडिगो ने भी अपनी सेवाओं में भारी कटौती की है।

इस फैसले के बाद मुंबई, अहमदाबाद और पटना जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा पूरी तरह बंद हो गई है। इतना ही नहीं, भटिंडा, लुधियाना और किशनगढ़ जैसे शहरों की कनेक्टिविटी भी प्रभावित हुई है। कभी 16 शहरों के लिए करीब 50 उड़ानों वाला यह एयरपोर्ट अब सिमटकर केवल 7 शहरों और 14 उड़ानों तक सीमित रह गया है।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

एयरलाइंस कंपनियों के पीछे हटने के कई कारण सामने आए हैं। सबसे बड़ा कारण यह है कि हिंडन एयरपोर्ट भारतीय वायुसेना के एयरबेस के भीतर संचालित होता है, जहां सुरक्षा कारणों से नागरिक उड़ानों पर कड़े प्रतिबंध लागू हैं। यहां केवल दिन के समय यानी सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच ही उड़ानें संचालित हो सकती हैं, जबकि रात में उड़ानों की अनुमति नहीं है।

इसके अलावा, सीमित संसाधन और तकनीकी बाधाएं भी बड़ी वजह हैं। सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से उड़ानें अक्सर रद्द करनी पड़ती हैं, जिससे एयरलाइंस को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। यही कारण है कि कंपनियां अब उन रूट्स को प्राथमिकता दे रही हैं जहां यात्रियों की संख्या अधिक हो और मुनाफा सुनिश्चित हो सके।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

इस फैसले का सीधा असर यात्रियों पर पड़ने वाला है। गाजियाबाद और नोएडा के लोगों को अब मुंबई, पटना या अहमदाबाद जाने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का रुख करना पड़ेगा। इससे न केवल यात्रा का समय बढ़ेगा, बल्कि खर्च भी अधिक होगा।

हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि वे एयरलाइंस कंपनियों के संपर्क में हैं और भविष्य में सुविधाओं को बेहतर बनाकर उड़ानों की संख्या बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल, यात्रियों को इस बदलाव के साथ तालमेल बैठाना पड़ेगा।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button