हरियाणा विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित
विधानसभा में राज्यसभा चुनाव को लेकर नहीं हुई चर्चा लेकिन बीच-बीच में होता रहा हंगामा

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Assembly Session : हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज समाप्त हो गया। आज शाम को विधायक निपटाने के साथ ही हरियाणा विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले हरियाणा विधानसभा में आज भी राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा तो नहीं हुई लेकिन इसे लेकर हंगामा जरूर होता रहा।
निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा, मैंने हमारी विचारधारा से जुड़े विधायकों से बात करने के बाद ही सतीश नांदल को पर्चा भराया था।
इससे पहले इनेलो विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की, जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा, क्या कांग्रेस स्वीकार करेगी कि उनके विधायक बिकाऊ है। सदन में हंगामा बढ़ा तो, सीएम सैनी ने कहा…ज्यादा जोर का मत बोलिए, हम भी जानते हैं, जोर का बोलना।
जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने राज्यसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट डाली। लिखा- वोट क्रॉस हुई हो या कैंसिल, क्या मंशा दोनों जगह एक जैसी थी, यह पार्टी को डिसाइड करना है। बिना वजह कुछ नहीं होता, इसी सोच के साथ पार्टी को एक्शन लेना चाहिए। अगर गलती क्रॉस करने वालो की है तो कैंसिल करने वालों की भी क्या उतनी ही है, यह हमारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला लें। हर बार वार दूसरों के कंधों पर रख कर नहीं होता, कुछ अपने भी जयचंद हैं। मॉक ड्रिल इसीलिए करवाई गई थी की कोई गलती ना हो अगर फिर भी यह सब हुआ तो जवाबदेही किसकी? जिसका जमीर जिंदा हो उसकी कोई कीमत नहीं होती…। रखवाली जानवरों की होती है इंसानों की नहीं। सजा उसी को मिले, जिसने गलती की। ईमानदारों के खिलाफ झूठा नैरेटिव बना कर सजा उनको क्यों। यह विचारधारा की लड़ाई है, जनता की अदालत में उनके नाम जाने चाहिए । जनता ही आखिरी फैसला ले उनके भविष्य का।
इनेलो के प्रस्ताव पर विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने कहा, राज्यसभा चुनाव का मुद्दा मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इसलिए ये विषय सदन में नहीं उठाया जा सकता। इस पर चर्चा नहीं हो सकती। सीएम नायब सैनी ने कहा, ये कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि डॉ. देवेंद्र कादियान ने राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की। जबकि ये आज का सदन का विषय ही नहीं है। फिर आज कैसे चर्चा हो रही है।
इस पर स्पीकर ने कहा, आज भी चर्चा नहीं हो रही है। यदि कोई सवाल करेगा तो उसका जवाब दिया जाएगा।
उधर, सीएम नायब सैनी ने कहा, ये चर्चा नहीं है। आपने समय नहीं दिया है। ये निर्दलीय विधायक की पीड़ा है, उसको सुनना चाहिए।
कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने कहा, कल मैंने एक मुद्दा उठाया था। आपने कहा था कि ये सदन से जुड़ा मुद्दा नहीं है, लेकिन उसी मुद्दे पर देवेंद्र कादियान और शिक्षा मंत्री को बोलने के लिए अनुमति दे दी।
इस पर सीएम ने कहा, कल इतना हल्ला हुआ है। कादियान जी सीनियर नेता है, यदि वह इसके बावजूद कह रहे हैं कि तीसरे उम्मीदवार की क्या जरूरत थी। हमने थोड़े ही दिया। हमारा उम्मीदवार संजय भाटिया थे। ये गलत है।
#HaryanaAssembly #Politics #HaryanaNews #AssemblyAdjourned #IndefinitePeriod #GovernmentNews #IndiaPolitics #Legislature #CurrentAffairs #HaryanaUpdates #PoliticalNews #CivicEngagement #PublicPolicy #Haryana #NewsUpdate #Democracy #StateGovernance #LegislativeSession #PoliticalAnalysis #HaryanaDevelopment