ताजा समाचार

Haryana College Job: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका

Satyakhabarindia

Haryana College Job: हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, नायब सैनी सरकार ने 97 एडेड कॉलेजों में भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। इन कॉलेजों में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के 2400 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं।

इन पदों को भरने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब सैनी सरकार के आदेशों के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सभी एडेड कॉलेजों की प्रबंधन समितियों को भर्तियां करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से पत्र जारी होने के बाद बुधवार को चंडीगढ़ में प्राइवेट एडेड कॉलेजों के प्रबंधन वेलफेयर एसोसिएशन के शीर्ष पदाधिकारियों ने सीएम नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा से मुलाकात की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कहा कि अब एडेड कॉलेजों में प्रिंसिपल, असिस्टेंट प्रोफेसर और नॉन टीचिंग स्टाफ के खाली पदों को भरा जा सकेगा। इन भर्तियों से हजारों विद्यार्थियों को फायदा होगा।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

ऐसे में हरियाणा के कॉलेजों में 2400 से ज्यादा टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किए जा सकते हैं।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करना होगा।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button