ताजा समाचार

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, हिसार की ये 8 सड़कें होंगी फिर से नई

Satyakhabarindia

Haryana News: हरियाणा सरकार अब हिसार (Hisar) जिले की सड़कों को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। खासतौर पर बरवाला विधानसभा क्षेत्र (Barwala Vidhansabha) में अब लोगों को टूटी-फूटी सड़कों से जल्द ही राहत मिलने वाली है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने खुद इस बात की जानकारी दी कि राज्य सरकार ने बरवाला हलके की 8 मुख्य सड़कों के पुननिर्माण चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण (Road Strengthening) के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इसके लिए कुल 2414.47 लाख रुपये यानी करीब 24.14 करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया गया है।

रणबीर गंगवा ने साफ कहा कि बरवाला क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि यहां की सड़कें (Road Infrastructure) दुरुस्त हों और अब ये काम धरातल पर उतरने वाला है। उन्होंने बताया कि इन 8 सड़कों के अलावा 2 और सड़कों को लेकर भी प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है जिसकी मंजूरी जल्द ही मिलने की उम्मीद है।

हिसार-बरवाला-टोहाना रोड से जुगलान तक होगी मजबूत रोड

बरवाला विधानसभा क्षेत्र में जिन सड़कों के काम को हरी झंडी मिली है उनमें पहला प्रोजेक्ट है हिसार-बरवाला-टोहाना रोड से जुगलान गांव तक का। इस 5.18 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने 369.14 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। अब यहां से गुजरने वालों को गड्ढों वाली सड़क से नहीं बल्कि एकदम चकाचक (Smooth) रोड से सफर का मौका मिलेगा।

खेरी बर्की से किराड़ा तक बनेगी नई चमचमाती सड़क

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

इसके अलावा खेरी बर्की से किराड़ा गांव तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए 264.04 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। बरवाला क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस सड़क की दुर्दशा को लेकर आवाज उठा रहे थे और अब जाकर उनकी सुनवाई हुई है।

किराड़ी से किराड़ा रोड तक मिलेगा नया रास्ता

इसी तरह किराड़ी से किराड़ा रोड तक 3 किलोमीटर की सड़क को भी 136 लाख रुपये की लागत से नया रूप दिया जाएगा। यह रास्ता गांवों को आपस में जोड़ने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बाद ग्रामीणों को सफर में काफी राहत मिलने वाली है।

रेलवे स्टेशन बरवाला तक लिंक रोड होगा चौड़ा

लिंक रोड से रेलवे स्टेशन बरवाला तक की 1.25 किलोमीटर सड़क का भी चौड़ीकरण और मजबूती का काम होगा। इस पर कुल 796.56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अब जाम या कीचड़ से नहीं जूझना पड़ेगा।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

बरवाला से भैणी बादशाहपुर रोड को किया जाएगा अपग्रेड

बरवाला से भैणी बादशाहपुर रोड तक की 4.83 किलोमीटर लंबी सड़क को भी अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए 476.83 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। यह रोड ट्रैफिक के लिहाज से बहुत उपयोगी है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अहम मानी जाती है।

खेदड़ से ढाणी गारन तक होगी नई पक्की सड़क

खेदड़ से ढाणी गारन रोड तक 1.310 किलोमीटर की सड़क का चौड़ीकरण और मजबूती का काम 86.63 लाख रुपये की लागत से होगा। ये रोड उन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाइफलाइन बनकर उभरेगी जहां पहले पहुंचना भी मुश्किल होता था।

जेवरा से किराड़ा तक और टोहाना रोड से जेवरा तक बनेगा नया नेटवर्क

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

जेवरा से किराड़ा तक 4 किलोमीटर की सड़क पर 220.43 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं हिसार-बरवाला-टोहाना रोड से जेवरा तक आधे किलोमीटर की सड़क के लिए 64.84 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। यानी गांव-गांव को जोड़ने का सरकार का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button