जन सेवा में समर्पित हैं हरियाणा के ऊर्जावान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी : नरेंद्र मोदी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

Satyakhabar, Haryana
Happy Birthday to Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 56 साल के हो गए है। आज उनका जन्मदिन है। उनके बर्थडे पर पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने उन्हें एक्स पर बधाई देते हुए लिखा है कि जनसेवा में समर्पित हरियाणा के ऊर्जावान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उनका जमीनी अनुभव राज्य के मेरे परिवारजनों के लिए बहुत कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है। उनके नेतृत्व में हमारा यह प्रिय प्रदेश विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई देते हुए लिखा है, हरियाणा के नॉन स्टॉप एवं यशस्वी मुख्यमंत्री प्रिय Nayab Saini जी, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ! आपके कुशल नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर गतिमान रहे तथा आप प्रदेश को नित नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे विप्लव कुमार देव ने अपनी पोस्ट में कहा, विनम्र व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके कुशल नेतृत्व और समर्पण से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
भाजपा के दिग्गज नेता विजय कुमार सिन्हा ने अपनी पोस्ट में कहा है, जनप्रिय नेता एवं हरियाणा के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी नेतृत्व प्रदान करें। आपके कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो—यही कामना है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने फेसबुक पर हरियाणा के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए लिखा है, हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें एवं आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच व जनसेवा के प्रति समर्पण से हरियाणा निरंतर प्रगति, विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए लिखा है, लोकप्रिय राजनेता एवं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ आयु एवं सुयश से परिपूर्ण जीवन प्रदान करें।
#HaryanaChiefMinister #NayabSinghSaini #DedicatedToPublicService #NarendraModi #HaryanaPolitics #PublicServiceGoals #Leadership #CommunityDevelopment #GovernmentInitiatives #EmpoweringCommunities #InnovativeLeadership #YouthEmpowerment #PublicWelfare #HaryanaGovernment #TransformingHaryana #SainiForHaryana #InspiringLeadership #NationalLeadership #ServiceAboveSelf #MotivatedLeadership