ताजा समाचारवायरलव्यापारहरियाणा

हरियाणा में कमर्शियल सिलेंडर इसी सप्ताह से, एजेंसी पर मिलेगा 5 और 10 किलो के सिलेंडर

LPG को लेकर केंद्र की नई गाइडलाइंस को हरियाणा सरकार की स्वीकृति

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

LPG Problem : हरियाणा में गैस किल्लत को लेकर केंद्र से नई गाइडलाइन आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की कमेटी की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस का स्टॉक और कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। देश के पास पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य केंद्र की नई गाइडलाइन को फॉलो करे और गैस सप्लाई की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

जींद-सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल हुआ पूरा

इस बीच खबर है कि देशभर के ग्राहकों को अब सिलेंडर में 14.2 की बजाय 10 किलोग्राम गैस ही मिलेगी। तेल कम्पनियां आज रात को इस बारे में घोषणा कर सकती हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मूल्य भी 10 किलोग्राम गैस का लिया जाएगा।

गैस को लेकर सरकार सतर्क : नागर

हरियाणा के खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। नागरिकों को घरों में रसोई गैस की दिक्कत नहीं होनी दी जा रही है। वहीं गैस को लेकर कालाबाजारी करने व अवैध प्रयोग करने के प्रदेशभर में अभी तक 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं।

बैंक घोटाले में पुलिस ने एक महिला अधिकारी की तलाश में पुलिस ने डाला डेरा

कमॅर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई

हरियाणा में अब रेस्तरां, ढाबा तथा कैंटीन संचालकों को इसी हफ्ते से कमर्शियल सिलिंडर मिलना शुरू हो जाएगा। पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय के सचिव की और से जारी निर्देश पर LPG सप्लायर कंपनियों ने सिलिंडर वितरण करने की गाइडलाइन तय कर ली है।
बताया जा रहा है सोमवार यानी आज से कंपनी अधिकारी एजेंसी संचालकों से बात कर उन्हें कमर्शियल सिलिंडर वितरण करने की रूपरेखा बता देंगे। जिसके बाद एक दो दिन में ही कॉमर्शियल सिलेंडर की चल रही दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी।

5 किलो के सिलेंडर एजेंसी पर मिलेंगे

जालंधर में गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार
जालंधर में गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

हरियाणा सरकार अब गैस सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुट गई है। गैस प्लांटों से एजेंसी के गोदाम तक मंगलवार से सिलिंडर पहुंचने लगेंगे। मंगलवार से गैस रिफिल करने वाले प्लांटों से सिलिंडर एजेंसी के पास पहुंचने का सिलसिला पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। बाहर से आकर काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए उन्हें पांच किलो का कमर्शियल सिलेंडर एजेंसी से मिलना सुनिश्चित किया जा रहा है।

#CommercialCylinders #HaryanaCylinders #5kgCylinders #10kgCylinders #CylindersAvailable #HaryanaAgencies #CylindersForCommercialUse #GasCylinders #FuelSolutions #EnergyNeeds #CylindersInHaryana #HaryanaBusiness #CookingGas #GasDistribution #CommercialFuel #GasAgencies #HomeCylinderDelivery #CylinderSupply #HaryanaEnergy #EnergyEfficiency

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button