ताजा समाचारवायरलहरियाणा

मनोहर लाल बोले, मुझे पैदल चलने में भी दिक्कत नहीं, प्रोटोकॉल के कारण कुछ गाडियां चलानी पड़ती हैं

बोले, हुड्डा के रहते कांग्रेस को कहीं कुछ मिलने वाला नहीं

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Manohar Lal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेल बचाओ अपील का असर लगातार दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शताब्दी ट्रेन से आज चंडीगढ़ पहुंचे।

बिमला चौधरी का रिटर्न चुनावी गिफ्ट, कुंवारों से मांगे शादी के लिए बायोडाटा

इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें जब भी दिल्ली से बाहर जाना होगा तो उनकी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए जाने की ही कोशिश रहेगी। मनोहर लाल ने कहा प्रधानमंत्री ने जो आह्वान ईंधन बचाने के लिए किया है, उसका हम हिस्सा बन रहे हैं।

मनोहर लाल ने कहा, उनके विभाग में भी कम से कम गाड़ियां चलें इसके लिए एक योजना बना रहे हैं। इसमें विभाग की जो गाड़ी कम चलेगी उन्हें सम्मानित भी करेंगे। ईंधन के रूप में जो पैसा विदेशों में जाता है उसको बचाना देश हित में एक बड़ा काम है और इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है।

मनोहर लाने कहा कि मुझे तो पैदल चलने में भी कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कुछ सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के चलते जो जरूरी गाड़ियां है वह लेकर चलनी पड़ती हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने भी काफिले में गाड़ियों को कम किया है और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी अपने काफिले में गाड़ियों को कम किया है।

मनोहर लाल ने कहा कि ईवी गाड़ियों का ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में मैन्युफैक्चरिंग अभी कम है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ईवी मैन्युफैक्चरिंग को धीरे-धीरे बढ़ा रही है और चार्जिंग स्टेशन को भी बढ़ाए जा रहे हैं। इसके बाद पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां ऑटोमेटिक कम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि ईवी की चार्जिंग के लिए पावर की कमी नहीं आने दी जाएगी। विद्युत उत्पादन लगातार देश में बढ़ाया जा रहा है

मुख्यमंत्री बन रहे फरीदाबाद के लिए भागीरथ, फरीदाबाद के लोगों की प्यास बुझेगी गंगाजल से

हरियाणा में निकाय चुनाव के नतीजे पर बोले मनोहर लाल

दो दिन पहले आए हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों के लिए केंद्रीय मंत्री ने लोगों और पार्टी को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 10 साल में हम लगातार निकाय चुनाव में आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा में ही नहीं बाकी राज्यों में भी तमाम चुनाव में आगे बीजेपी बढ़ रही है। मनोहर लाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का नाम सुनते ही लोग बिदक जाते हैं। मनोहर लाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है और लोगों का समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और पारदर्शिता के साथ काम को सुनिश्चित किया गया है।

मनोहर लाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा कि हुड्डा साहब को अब सन्यास (रिटायरमेंट) ले लेनी चाहिए। हुड्डा साहब का जहां नाम रहेगा उधर कांग्रेस को कुछ नहीं मिलेगा। मनोहर लाल ने कहा कांग्रेस की पुरानी पीढ़ी रिटायर्ड होती जाएगी तब कोई नई पीढ़ी आएगी तब कुछ विपक्ष बचेगा। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष और विपक्ष में संतुलन बना रहे यह लोकतंत्र में जरूरी है। सत्तापक्ष के काम में अगर कहीं कमी है तो विपक्ष की जरूरत है लेकिन उसमें नई पीढ़ी आए तो बेहतर हो सकता है।

मनोहर लाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल बीजेपी की बड़ी जीत हुई है और अब अगली नजर पंजाब पर है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में बीजेपी जीतेगी।

सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के खिलाफ बैंक घोटाले में दी जांच की अनुमति

1. #HaryanaLeadership 2. #ManoharLal 3. #WalkingForChange 4. #ProtocolVsReality 5. #HaryanaPolitics 6. #PublicService 7. #LeadershipInAction 8. #CommunityEngagement 9. #HaryanaDevelopment 10. #CivicResponsibility 11. #WalkingTheTalk 12. #HaryanaChiefMinister 13. #ProtocolMatters 14. #SustainableLeadership 15. #HaryanaVoices 16. #EmpoweringCommunities 17. #HaryanaJourney 18. #LeadershipPhilosophy 19. #CivicDuty 20. #HaryanaInFocus

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button