राष्‍ट्रीयताजा समाचार

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई मौतों की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

Satyakhabarindia

मध्यप्रदेश के देवास जिले में एबी रोड स्थित टोंककला गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक कांप उठीं और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों की संख्या 15 तक पहुंच सकती है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर मौतों की पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

विस्फोट के बाद भयावह मंजर, सड़क पर बिखरे शरीर के टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना खतरनाक था कि सड़क पर मांस के चिथड़े और शरीर के टुकड़े बिखरे दिखाई दिए। हादसे के तुरंत बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की, जबकि पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आसपास के गांवों में भी इस हादसे की खबर से दहशत फैल गई।

छोटे से गांव की दीपिका की सफलता का बड़ा राज : मोबाइल से दूरी और किताबों से दोस्ती

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई मौतों की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

सुरक्षा मानकों की अनदेखी और राजनीतिक संरक्षण के आरोप

ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री में खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाए जा रहे थे और लंबे समय से सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही थी। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कार्रवाई नहीं की। हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर सवाल उठने लगे हैं। गांव में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। कुछ ग्रामीणों ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी या उनके करीबी लोगों से संबंध होने की बात भी कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बाढ़ की रोकथाम के लिए प्रदेश में पहली मॉक ड्रिल आयोजित

सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश 

देवास हादसे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि घटना बेहद हृदय विदारक है और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश भी जारी किए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने और घायलों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

गुजरात के राज्यपाल और हरियाणा के मंत्री नजर आए साईकिल पर, विधायक ट्रेन में चढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button