ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बाढ़ की रोकथाम के लिए प्रदेश में पहली मॉक ड्रिल आयोजित

फतेहाबाद में मिली खामियां, कैथल, पलवल, फरीदाबाद में हालात ठीक

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Flood control : आने वाले मानसून सीजन को देखते हुए हरियाणा सरकार पहले से ही एक्टिव मोड में नजर आती है। हरियाणा के बाढ़ संभावित जिलों में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया और इसमें फतेहाबाद में काफी कमियां देखने को मिली। मॉक ड्रिल में जिस प्रकार से फतेहाबाद में कमियां नजर आई है उसे देखते हुए प्रशासन को कार्रवाई तेजी से करने को कहा गया है।

खाकी हुई दागदार : 4.50 करोड रुपए की अफीम बरामद की मामले में बड़ा खुलासा, दरोगा ने बड़ी मात्रा में अफीम अपने पास रखी, बर्खास्त

फतेहाबाद में सामने आईं बड़ी कमियां

फतेहाबाद के लघु सचिवालय में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ, आर्मी व सभी विभागों के समन्वय फ्लड मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एक्सरसाइज में कई विभागों की लापरवाही भी सामने आई। अस्पताल में भेजे गए घायल मरीजों को कोई राह दिखाने वाला नहीं था तो वहीं पुलिस के द्वारा ट्रेफिक प्रबंध को लेकर उचित इंतजाम नहीं किए गए थे। बचाव दल के सदस्य बिना जानकारी के ही बिल्डिंग में घुस गए।
हालांकि इस एक्सरसाइज के बाद फतेहाबाद की डीसी ने विभिन्न विभागों को बुला लिया और सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के द्वारा इस एक्सरसाइज में कई कमियां छोड़ी गई थी। नागरिक अस्पताल में घायल हुए मरीजों को लेकर जब एंबुलेंस पहुंची तो उन्हें रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं मिला कि किस मरीज को किस कमरे में भेजना है। वहीं पुलिस के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी उचित प्रबंध नहीं किए गए थे। इस एक्सरसाइज के दौरान लोग सचिवालय के आसपास एकत्रित हो गए जिससे टीमों को बचाव कार्य करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस एक्सरसाइज अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि बचाव दल बिना किसी जानकारी के सीधा बिल्डिंग में घुस गए जबकि पहले जानकारी लेना जरूरी था कि घायल कहां है और उसकी मदद कैसे की जानी है।

कैथल में शहर के दो स्थानों पर मॉक ड्रिल

किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए कैथल जिला प्रशासन ने शहर के दो स्थानों पर मॉक ड्रिल की गई। जिला सचिवालय के सरल केंद्र और नगर परिषद के पास स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मॉक ड्रिल की गई।

खेतों में पलटी प्राइवेट बस, होमगार्ड के जवान और दो महिलाओं की मौत

फरीदाबाद में बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन

फरीदाबाद में अर्बन फ्लड कंट्रोल को लेकर ओल्ड अंडरपास क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान SDRF, पुलिस, NCC, आपदा मित्र, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और रोडवेज सहित कई विभागों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी आपात परिस्थितियों से प्रभावी तरीके से निपटने की तैयारी को मजबूत करना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ प्रभावित स्थिति का वास्तविक माहौल तैयार किया गया, जिसमें गंभीर रूप से प्रभावित चार लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। राहत टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और आपदा के दौरान जरूरी संसाधनों के उपयोग का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास के जरिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को परखा गया।

पलवल में तैयारी मजबूत

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल के लिए जिला सचिवालय की पार्किंग में स्टेजिंग एरिया बनाया गया। जहां मेनपावर सहित बाढ़ बचाव और राहत से संबंधित संसाधन उपलब्ध किए गए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ बचाव एवं राहत से संबंधित हर गतिविधि की मॉनिटरिंग की गई। लाइव ब्रॉडकास्टिंग कैमरों सहित जिला सचिवालय के कमरा नंबर 4 में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास पूर्व में आई बाढ़ से मिले अनुभवों के आधार पर जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि न हो इसके लिए मॉक ड्रिल करना जरूरी है। मॉक ड्रिल के माध्यम से पहले से ही सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाती है ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय पर स्थिति को कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर मॉक ड्रिल आयोजित किए जाते है।मॉक ड्रिल से संबंधित विभागों डीआईओ एनआईसी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, बिजली निगम, रेडक्रॉस, स्वास्थ्य, ट्रेफिक, नगर परिषद पलवल, पशुपालन, फायर, हरियाणा राज्य परिवहन पलवल, डीआईपीआरओ विभाग आदि को निर्देश दिए कि वे पूरी तैयारी और आवश्यक संसाधनों के साथ मॉक ड्रिल वाले स्थान पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पहुंचे रोहतक अग्निकांड पीड़ितों के पास, बोले, सरकार खड़ी है आपके साथ

1. #HaryanaFloodPrevention 2. #MockDrillHaryana 3. #FatehabadFloodResponse 4. #KaithalSafety 5. #PalwalPreparedness 6. #FaridabadFloodManagement 7. #DisasterManagementHaryana 8. #FloodAwarenessHaryana 9. #EmergencyResponseHaryana 10. #HaryanaSafetyDrill 11. #FloodRiskAssessment 12. #HaryanaResilience 13. #CommunityPreparednessHaryana 14. #HaryanaDisasterReady 15. #FloodPreventionStrategies 16. #HaryanaCrisisManagement 17. #MockDrillSuccess 18. #HaryanaEmergencyServices 19. #FloodMitigationHaryana 20. #HaryanaPublicSafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button