आज से बदलेगा हरियाणा का मौसम, तीन जिलों में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा के फरीदाबाद में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा, रोहतक की रात सबसे ठंडी

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा का मौसम आज 11 मई से बदलने वाला है। आज सुबह हरियाणा के काफी इलाकों में बादल छाए हुए हैं और सुबह ठंडी हवा लोगों को गर्मी से राहत देती महसूस हो रही थी। IMD के अनुसार ने सोमवार से गुरुवार तक हरियाणा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलेंगी। गरज और बिजली चमकने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी होगी। कल पहली बार हरियाणा में इस साल पारा फरीदाबाद के बोपानी में 45 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग ने आज के लिए पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि प्रदेश के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के इन हिस्सों में सोमवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में 11 से 14 मई तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 11 मई को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक बिजली के साथ तेज हवाएं (50-60 किमी प्रतिघंटा) व 12 व 14 मई को तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में आने वाले बदलावों को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट व उसके बाद 14 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, बादलवाही और बीच-बीच में बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 15 मई से तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। इसके बाद प्रदेश में लू का दौर शुरू होगा।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 मई तक अंधड़ व बूंदाबांदी के साथ-साथ एक दो जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सिरसा, भिवानी व फरीदाबाद को छोड़कर सभी जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहे। अंबाला, हिसार, महेंद्रगढ़ व रोहतक में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को सबसे अधिक तूफान की आशंका है। बुधवार से मौसम में सुधार होगा। हालांकि आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम सामान्य होने तक खेतों में कृषि कार्य स्थगित रखें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
हरियाणा में अधिकतम तापमान
प्रदेश के अधिकतम तापमान में रविवार को शनिवार की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के फरीदाबाद जिले के बोपानी में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस सीजन में यह पहला मौका है जब प्रदेश के किसी इलाके में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस दौरान भिवानी में 42.0 और सिरसा में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बाकी हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ था। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के अंबाला में 35.8, चरखी दादरी में 37.3, गुरुग्राम में 35.4, हिसार में 38.7, झज्जर में 36.2, जींद में 36.9, नारनौल में 39.0, नूंह में 36.6, पलवल में 35.6, पंचकूला में 35.0, पानीपत में 35.2, रेवाड़ी में 36.2, रोहतक में 38.5, सोनीपत में 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। हरियाणा की ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
हरियाणा में न्यूनतम तापमान
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के रोहतक में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश के सिरसा और चरखी दादरी में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इस दौरान अंबाला में 25.0, हिसार में 26.1, करनाल में 25.4, नारनौल में 22.8, भिवानी में 24.5, गुरुग्राम में 21.5, झज्जर में 24.6, जींद में 24.2, नूंह में 25.9, सोनीपत में 22.1 और यमुनानगर में 22.0 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है।
1. #HaryanaWeatherAlert
2. #ThunderstormWarning
3. #OrangeAlertHaryana
4. #FaridabadHeat
5. #RohtakColdNight
6. #WeatherUpdateHaryana
7. #ExtremeWeatherHaryana
8. #HaryanaClimateChange
9. #StormyWeatherHaryana
10. #HaryanaTemperatureRise