ताजा समाचार

HBSE Result 2025 : हरियाणा बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, यहां Direct Link से करें चेक

Satyakhabarindia

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) आज 3 मई या कल 4 मई को 10वीं कक्षा 2025 और 12वीं कक्षा परिणाम 2025 जारी कर सकता है। हालांकि, HBSE की तरफ से अभी तक परिणाम जारी करने का तारीख के बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। HBSE 10वीं परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

बता दें कि पिछले साल 30 अप्रैल 2024 को रिजल्ट आउट हुआ था। माना जा रहा है कि आज जारी नहीं होने पर रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

HBSE कक्षा 10 परीक्षा 2025 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच पेन और पेपर प्रारूप में आयोजित की गई थी। परीक्षा की तारीखें शुरू में 9 जनवरी, 2025 को जारी की गईं और बाद में 21 जनवरी, 2025 को संशोधित की गईं। इसके अतिरिक्त, एचबीएसई कक्षा 10 प्रवेश पत्र 2025 19 फरवरी, 2025 को उपलब्ध कराया गया था। इस लाइव ब्लॉग में जान लीजिए हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी पल-पल की LIVE अपडेट

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

HBSE रिजल्ट कैसे करें चेक?

हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज या कल में जारी होने के पूरी संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है और परिणाम प्राप्त करना है।

स्टेप 1- स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

स्टेप 2- वेबसाइट के होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब All Result सेक्शन में 10वीं 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब जो विंडो ओपन होगी वहां अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

स्टेप 5- अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button