ताजा समाचारवायरलव्यापार

प्रदेश में हिसार सबसे ठंडा शहर, दिन में भिवानी का पारा ऊपर कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई जीरो, सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए

प्रदेश में हिसार सबसे ठंडा शहर, दिन में भिवानी का पारा ऊपर कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई जीरो, सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

Haryana Weather Update : हरियाणा में 2.2 डिग्री के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। नारनौल में 3 डिग्री, जींद 3.1 डिग्री, मेवात में 3.3 डिग्री, फरीदाबाद में 4.2 और रोहतक में 4 डिग्री पर पारा रहा। आज हरियाणा के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य के आसपास दर्ज हो रही है। मौसम विभाग ने हरियाणा में 17 जनवरी तक सुबह के घने कोहरे और भीषण शीतलहर की चेतावनी दी है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान कल भिवानी में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल दिन में नारनौल में अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अंबाला, हिसार, करनाल, कैथल, पानीपत और सिरसा में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ था। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम बना हुआ है।

‘क्या आपने अपने मुंह को सिलाई करवा दी है, जो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं’

प्रदेश में कोहरे की स्थिति

आज सुबह प्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है जिस कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।

पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी ने बदले समीकरण
पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी ने बदले समीकरण

हरियाणा में वायु गुणवत्ता

आज सुबह 5:45 बजे हरियाणा का औसत AQI 279 दर्ज किया गया, यह कल इसी समय के AQI से करीब 30 अंक ज्यादा है। हरियाणा के सोनीपत में AQI 343 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा दूसरे नंबर पर रोहतक में 333 दर्ज किया गया। केवल इन दो शहरों में हवा खतरनाक श्रेणी में थी जबकि बाकी जगह हवा गंभीर और अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है। प्रदेश के अंबाला, बहादुरगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, करनाल, मानेसर, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, समालखा और यमुनानगर में हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी। इस दौरान सिरसा, नारनौल, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद की हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है।

गाजियाबाद चोरी केस और मैहर छापेमारी दो राज्यों की पुलिस पर अलग तस्वीर
गाजियाबाद चोरी केस और मैहर छापेमारी दो राज्यों की पुलिस पर अलग तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button