ताजा समाचार

IND vs AUS: टॉस जीतकर मिशेल मार्श ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कैसे प्रभावित होगा मैच का परिणाम

Satyakhabarindia

IND vs AUS: तीन मैचों की ODI सीरीज़ का तीसरा और अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस टॉस के साथ ही टीम इंडिया के लिए एक निराशाजनक रिकॉर्ड जुड़ गया। भारत ने लगातार 18वीं बार ODI में टॉस हारा, यह सिलसिला 2023 वर्ल्ड कप फाइनल से जारी है।

इस मुकाबले में टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। कूलदीप यादव और प्रयासिध कृष्णा को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है, जबकि अर्शदीप सिंह और नितीश कुमार रेड्डी को टीम से बाहर रखा गया। नितीश रेड्डी को टीम से बाहर करने का कारण भी सामने आया है। रेड्डी का चयन खराब फॉर्म के कारण नहीं, बल्कि चोट लगने के कारण नहीं हुआ। BCCI ने इसकी पुष्टि कर दी है।

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

नितीश रेड्डी की चोट पर BCCI की बड़ी जानकारी

सिडनी ODI में टॉस के तुरंत बाद BCCI ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि नितीश रेड्डी को एडिलेड में खेले गए दूसरे ODI के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह तीसरे ODI में उपलब्ध नहीं थे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर रख रही है।

IND vs AUS: टॉस जीतकर मिशेल मार्श ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कैसे प्रभावित होगा मैच का परिणाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

यह चोट टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इस ODI सीरीज़ के बाद भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज़ में खेलेंगे। नितीश रेड्डी को इस T20I सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किया गया है। अब देखने वाली बात यह है कि रेड्डी कब ठीक होकर टीम इंडिया में वापसी करेंगे। पांच मैचों की T20I सीरीज़ 29 अक्टूबर से शुरू होगी और अंतिम मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित Playing XI

टीम इंडिया की प्लेइंग XI इस मुकाबले में इस प्रकार है: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कूलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रयासिध कृष्णा।

तेज हवाओं के कारण पानी में ऊंची लहरें उठने लगी और नाव बहकर पलट गई, नौ की मौत

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI है: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेंसॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड। इस मैच में भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की रणनीति तय करेगी कि टीम सीरीज़ हार के बाद किस तरह अपने सम्मान की रक्षा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button