ताजा समाचार

JJP V/s INLD चौटाला परिवार में महम कांड को लेकर बढ़ रही तल्खी करण चौटाला के खिलाफ JJP जाएगी अब कोर्ट

Satyakhabarindia

हरियाणा की राजनीति के सबसे बड़े परिवार चौटाला परिवार में अब आने वाले दिनों में तल्खी और ज्यादा बढ़ती हुई साफ दिखाई देने लगी है। कर्ण चौटाला ने आरोप लगाया था कि महम कांड में अजय चौटाला के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। इस मामले में अब जननायक जनता पार्टी के नेता और हिसार के एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने कर्ण चौटाला को नोटिस दिया था जिसमें 15 दिन में जवाब मांगा गया था। 15 दिन का समय पूरा हो चुका है लेकिन इसके बावजूद कर्ण चौटाला की ओर से नोटिस का कोई जवाब नहीं भेजा गया है। जिसके चलते माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चौटाला परिवार के सदस्यों के बीच राजनीतिक तल्खी और बढ़ सकती है। इस मामले में अब JJP अभय चौटाला और उसके परिवार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है।

कर्ण चौटाला ने 9 अक्टूबर को एक इंटरव्यू में महम कांड को लेकर कहा था कि आज भी पब्लिक को पता है, उस दिन क्या हुआ था। आज भी हम पर महम कांड और कंडेला कांड को लेकर सवाल उठाए जाते हैं। कभी कांग्रेस उठाती है तो कभी कोई अन्य लोग उठाते हैं। मैं उनसे (हुड्डा से) पूछना चाहता हूं कि आपकी 10 साल सरकार रही। पांच साल वो JJP में रहे। इन्क्वायरी करवा लेते। कर्ण ने कहा था कि अभय सिंह पर बार-बार महम कांड की बात आती है। मैं आज बहुत स्पष्ट तौर पर आखिरी बार जवाब देना चाहता हूं कि आप RTI लगाएं। CBI की इन्क्वायरी हुई थी। CBI ने ही इस बात का स्पष्टीकरण किया था कि उसमें अभय सिंह का कोई रोल नहीं था। फिर RTI लगाकर FIR की कॉपी मंगवाई। उन्होंने कहा कि अगर FIR में अभय सिंह का नाम है तो हम आमने-सामने बैठे हैं। दोबारा कैमरे के आकर बैठ जाएंगे। FIR में अजय सिंह का नाम था। अभय सिंह का नाम ही नहीं था। ये (JJP) हमारा नाम लेकर बोल रहे हैं।
इस मामले को लेकर JJP नेता मनदीप बिश्नोई ने करण चौटाला को नोटिस देकर 15 दिन में FIR की कॉपी देने की बात कही थी। इस मामले में करण चौटाला की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है जिस कारण हरियाणा में 1990 में रोहतक जिले में हुए महम कांड पर चौटाला परिवार में तल्खी और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

सरकारी स्कूलों में ड्रॉप आउट रेट कम कर नामांकन बढ़ाने की तैयारी

कर्ण चौटाला को लीगल नोटिस भेजने के बाद JJP अब उनको कोर्ट में घसीटने की तैयारी कर रही है। JJP ने 5 नवंबर को लीगल नोटिस भेजकर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा था। यह नोटिस हिसार के एडवोकेट एवं जजपा नेता मंदीप बिश्नोई की ओर से भेजा गया था। मगर नोटिस का कोई जवाब कर्ण चौटाला की ओर से नहीं दिया गया है।

वकील का कहना है कि अब वह कोर्ट केस करेंगे। इसके लिए FIR की कॉपी उन्होंने महम थाने से मांगी है। बता दें कि कर्ण चौटाला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि महम कांड की FIR में जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला का नाम था। कर्ण ने कहा था कि इस कांड में उनके पिता अभय सिंह चौटाला का कहीं नाम नहीं था। इस बयान के बाद JJP ने कर्ण चौटाला को लीगल नोटिस भेजा था। यह नोटिस चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित आवास पर कर्ण चौटाला के नाम भेजा गया था।

DHBVN का कमाल, उपभोक्ता को दिया 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल

JJP प्रवक्ता एडवोकेट मंदीप बिश्नोई ने बताया कि अब वह आगे कोर्ट में कंप्लेंट फाइल करेंगे। हम कोर्ट में अपनी तरफ से सबूत पेश करेंगे कि कर्ण चौटाला ने बयान में कहा था कि अजय चौटाला का FIR में नाम था, मगर नाम तो अभय सिंह चौटाला का है। इसके लिए रोहतक पुलिस से FIR कॉपी मांगी गई है। हम कोर्ट में सबूत देंगे और कोर्ट उन सबूतों के आधार पर आरोपी को समन भेज सकती है।
अभय ने कहा था कि महम कांड में मेरा किसी तरह का कोई रोल नहीं था। मेरा कहीं कोई नाम नहीं है। अगर मेरा कहीं नाम है तो उसे साबित करना पड़ेगा। इस कांड की CBI जांच हुई थी। सीबीआई ने जो एफआईआर दर्ज की थी, उसमें मेरा नाम नहीं है। उसमें अजय का नाम है।

Nashik Businessman Scandal: नासिक का रविंद्र 100 से ज्यादा महिलाओं का शोषण, 87 अश्लील वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button