हुड्डा की लंच डिप्लोमेसी में राहुल-प्रियंका समेत अनेक दिग्गज हुए शामिल
कांग्रेस नेताओं के बीच अनौपचारिक तौर पर हुई प्रदेश की राजनीति पर जमकर चर्चा

सत्य खबर हरियाणा
Congress Politics : कांग्रेस की राजनीति में आज उस समय बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की दिग्गज नेता और केरल से सांसद प्रियंका गांधी समेत अनेक नेता कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निवास पर लंच के लिए पहुंचे। हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट से सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निवास पर लंच के लिए पहुंचने वाले नेताओं में दिग्विजय सिंह सचिन पायलट भी प्रमुख रूप से शामिल थे।

हर साल चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा कांग्रेस के सांसदों, विधायकों एवं पत्रकारों को लंच देते हैं। आज का कार्यक्रम भी इसी कड़ी में शामिल था। खास बात यही रही कि पहली बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इस कार्यक्रम में आए।

15 तालकटोरा रोड स्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निवास स्थान पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट समेत दर्जनों सांसद, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं हरियाणा के सांसद और विधायक लंच पर पहुंचे।

लंच कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। कई सांसदों और विधायकों ने पार्टी संगठन, आगामी चुनावों की रणनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। हालांकि इसे औपचारिक बैठक नहीं बताया गया, लेकिन राजनीतिक संदेश साफ तौर पर नजर आया।

पिछले कुछ समय से हरियाणा की राजनीति में और विशेष कर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में गुटबाजी को लेकर चर्चा का दौर चलता रहता है। ऐसे में अनौपचारिक कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आना और उनके साथ पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेताओं की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि पार्टी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज भी सबसे उंचे कद के नेता के रूप में बने हुए हैं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए, जिससे यह लंच कार्यक्रम केवल सामाजिक आयोजन न रहकर एक प्रभावशाली राजनीतिक जमावड़े के रूप में सामने आया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इस कार्यक्रम में बड़े नेताओं की मौजूदगी से कांग्रेस की राजनीति में आने वाले समय में हलचल देखने को मिल सकती है।
#HoodaLunchDiplomacy #RahulPriyanka #PoliticalDining #LunchWithLeaders #PoliticalNetwork #SocialGathering #InfluentialFigures #PoliticalCollaborations #IndianPolitics #MediaBuzz #NetworkingEvent #PoliticiansMeet #PowerLunch #CulinaryDiplomacy #PublicFigures #PoliticalStrategy #UnityInDiversity #PoliticalEngagement #SocialInfluence #LeadershipDialogue