ताजा समाचार

चिरंजीव राव ने कहा सरकार ने मंत्रियों का कनेक्शन चड़ीगढ़ से कट किया, तभी जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनते

Satyakhabarindia

चिरंजीव राव ने कहा सरकार ने मंत्रियों का कनेक्शन चड़ीगढ़ से कट किया, तभी जनप्रतिनिधियों की  बात नहीं सुनते

चिरंजीव राव ने कहा सरकार ने मंत्रियों का कनेक्शन चड़ीगढ़ से कट किया, तभी जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनते |

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री का असर खत्म हो चुका है। उन्ही की सरकार में केंद्रीय मंत्री की बात तक अधिकारी नही सुन रहे। गत 17 जून को राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाडी की जर्जर हालत हो चुकी सडकों को एक सप्ताह में ठीक करने की बात कही थी। लेकिन अब तो 2 सप्ताह होने वाले है उसके बावजूद भी उन सडकों की हालत जस की तस हैं।

दूसरी तरफ धारूहेडा के दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए राव इंद्रजीत ने 2 सप्ताह पहले कहा कहा था कि मैं राजस्थान सरकार से बात करूंगा। जबकि बजट सत्र में हरियाणा के मंत्री जी ने विधानसभा में यह कहा था कि अगले 3 महिने में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। अब 3 महिने बाद केंद्रीय मंत्री बोल रहे हैं कि मैं बात करूंगा। इससे साफ पता चलता है कि केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के बीच तालमेल ही नही है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा के नेता और मंत्री लाचार हो चुके हैं। भाजपा नेता सिर्फ और सिर्फ वाहवाही लूटने के लिए रह गए हैं। चंडीगढ से नेताओं और मंत्रियों के तार काट रखे हैं। प्रशासन पर जनता का भरोसा ही नही रहा है।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

राव ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में एम्स के नाम पर झूठ बोलकर जनता की वोट भाजपा ने हथिया ली। चुनाव के समय में भाजपा नेता एम्स का श्रेय लेने के लिए होड कर रहे थे अब कोई भाजपा नेता बता सकता है कि एम्स का कार्य कितना हो चुका है। चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा सांसद व विधायकों का फोन अधिकारी नही उठाते ऐसे में विकास की कल्पना भी जनता कैसे करे। छोटे से छोटे कार्य जैसे सिविर का ढक्कन व कचरा उठाने के लिए भी जनता को जिला उपायुक्त को फोन करना पडता है। जबकि ये कार्य तो सामान्य तौर पर ही हो जाने चाहिए। भाजपा नेताओं ने चुनाव के समय में रेवाडी को सिंगापुर बनाने की बात कही थी। आज के समय में रेवाडी में समय पर पीने का पानी नही आ रहा, नहर नही आ रही, सिविरों को बुरा हाल है, आवारा पशुओं का बोलबाला है, जगह-जगह कुडे के ढेर लगे हुए हैं। भाजपा सरकार पिछले 7 साल में रेवाडी को कई वर्ष पिछे ले गई। 

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button