ताजा समाचारवायरलहरियाणा

आज और कल हल्की बारिश और फिर ओलावृष्टि की संभावना

बारिश, ठंडी हवाओं और ओलावृष्टि से तापमान में आएगी गिरावट

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

इनेलो का बड़ा दावा, 300 घोषणाओं पर 7500 करोड़ खर्च होने थे, खर्च हुआ जीरो

Haryana Weather Update : हरियाणा में हाल ही में हुई बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में बादल छाए रहे, हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 17-18 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 19-20 मार्च को तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है और तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला, जबकि सबसे कम तापमान सिरसा जिले में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण आज भी तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है और साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 मार्च से फिर मौसम में बदलाव आएगा, क्योंकि 19 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 18 मार्च तक बारिश और फिर 19-20 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं। आज यानि 17 मार्च को हरियाणा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश के भी आसार बने हुए है। 18 मार्च को भी कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रह सकता है।
वहीं 19 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं 20 मार्च को कुछ स्थानों पर बादल बने रह सकते हैं और तेज हवा के साथ बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 28-30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 21 मार्च को मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इसके बाद 22 मार्च को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप और हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। तापमान 32-34 डिग्री तक जा सकता है। वहीं 23 मार्च को मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी और दिन का तापमान 33-35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मुख्यमंत्री की जींद रैली में महिलाओं की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय

हरियाणा में तापमान

हरियाणवी न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान अब सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के सिरसा में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 15.3, सोनीपत में 13.9, रोहतक में 14.9, पलवल में 15.7, करनाल में 13.9, हिसार में 14.9 और अंबाला में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान कल प्रदेश के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के सिरसा में ओटू हेड पर अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। अंबाला, हिसार, करनाल, जींद और यमुनानगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है।

35 करोड़ की ट्रांजैक्शन में पांच लाख रुपए भी नहीं मिले स्वाति तोमर को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button