ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज

भाजपा निर्दलीय सतीश नांदल की जीत को सुनिश्चित करने में लगी

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

RajyaSabha Election : हरियाणा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। इस चुनाव में हर एक विधायक का वोट निर्णायक साबित हो सकता है। हरियाणा में भाजपा के लिए राज्यसभा चुनावों में हरियाणा की दूसरी सीट कितनी महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इससे लगता है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी चण्डीगढ़ पहुंचे हैं। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के पर्यवेक्षक गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के दो वोटों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इनेलो फिलहाल किसी एक पक्ष के समर्थन में घोषणा नहीं कर रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संपत सिंह ने कहा कि इस विषय पर बैठक के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। मतदान के दिन इनेलो के रुख से प्रदेश में नई बहस भी छिड़ सकती है।

हरियाणा में दो सीटों के लिए होने वाले मतदान को लेकर एक बात बहुत तय है कि भाजपा के संजय भाटिया की जीत तय है। दूसरी सीट के लिए कर्मवीर बौद्ध और सतीश नांदल के बीच संघर्ष होगा। हालांकि वोटों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध की जीत निश्चित नजर आती है लेकिन सतीश नांदल की उम्मीदवारी से मामला गड़बड़ में भी हो सकता है।

इनेलो का बड़ा दावा, 300 घोषणाओं पर 7500 करोड़ खर्च होने थे, खर्च हुआ जीरो

भाजपा 13 से संभालेगी मोर्चा

भाजपा सधी हुई रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी के नवनियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक हर्ष सांघवी सोमवार देर रात पंचकूला पहुंचे और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में विशेष तौर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। सभी मंत्री भी थे। देर रात तक चली बैठक में सभी को टास्क दे दिया गया। यह भी तय किया गया कि पार्टी के सभी प्रमुख नेता 13 से चंडीगढ़ में मोर्चा संभाल लेंगे। हर्ष सांघवी को शाह का करीबी माना जाता है। प्रदेश के सभी नेताओं से फीडबैक लेकर वे लौट गए हैं। मनोहर लाल भी मंगलवार सुबह निकल गए। आज मनोहर लाल सुबह पानीपत के दौरे पर पहुंचे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया से भी मिल चुके हैं। हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन वर्तमान राजनीतिक हालातों में इस मुलाकात के पीछे बड़े राजनीतिक अर्थ भी निकाले जा रहे हैं।

‘बी’ टीम की चर्चा

मुख्यमंत्री की जींद रैली में महिलाओं की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय

कांग्रेस व इनेलो एक दूसरे पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगाती रही हैं। दोनों दलों के नेताओं के बीच काफी दिनों से शीतयुद्ध चल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा था कि यदि वे भाजपा या उसके समर्थित उम्मीदवार को वोट देंगे तो वास्तविक बी टीम का खुलासा हो जाएगा।

कांग्रेस विधायकों की चर्चा

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से संजय भाटिया, कांग्रेस से कर्मवीर बौद्ध और भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय हैं। एक सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। दूसरी सीट पर कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार में मुकाबला है। यदि कांग्रेस के वोट पाले से बाहर नहीं जाते हैं तो उसकी जीत पक्की है।

कांग्रेस विधायक 13 को जाएंगे हिमाचल प्रदेश

35 करोड़ की ट्रांजैक्शन में पांच लाख रुपए भी नहीं मिले स्वाति तोमर को

कांग्रेस ने रणनीति में थोड़ा बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि अब 13 मार्च को उनके विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजा जाएगा। बसें पहले ही बुक कर दी गई हैं। सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हिमाचल जाने पर सहमति नहीं बन सकी थी। सूत्रों के मुताबिक कुछ विधायकों ने निजी काम बताए थे इसलिए अब 13 को जाने की रणनीति तैयार की गई है। कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद 12 मार्च को चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। विधायकों के साथ वे भी हिमाचल जा सकते हैं।

#HaryanaElections #RajyaSabha #PoliticalActivity #HaryanaPolitics #Elections2023 #PoliticalCampaign #DemocracyInAction #VoteHaryana #PoliticalStrategies #ElectionUpdates #IndianPolitics #PoliticalDebate #RajyaSabhaElections #HaryanaVotes #ElectionSeason #CivicEngagement #PoliticalMobilization #HaryanaLeaders #Election2019 #RajyaSabhaVote

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button