पंजाब के आढ़ती मिले नायब सैनी से, कहा खरीद के सीजन में पंजाब के किसान, मजदूर और आढ़ती सब परेशान
पंजाब में 2027 के शुरू में होने वाले हैं चुनाव, भाजपा की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री

सत्य खबर हरियाणा
Haryana CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर आवास में पंजाब से आए आढ़तियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। आढ़तियों ने सीएम सैनी से पंजाब सरकार की नीतियों पर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पंजाब में लगभग 40 हजार आढ़ती, करीब सवा लाख मुनीम तथा 6-7 लाख श्रमिक इस व्यवस्था से जुड़े हुए हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पिछले काफी दिनों से पंजाब की राजनीति में सक्रिय नजर आते हैं। इस दौरान उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा रैलियों में भाग लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को भाजपा ने पंजाब चुनाव की कमान सौंप रखी है।
पंजाब में अगले साल के शुरू में चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब की रैलियों में हरियाणा और पंजाब की तुलना भी करते हैं और बताते हैं कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने किस प्रकार से लोगों को बहकाने का काम किया है और उनके साथ लगते हरियाणा में किस प्रकार से भाजपा की सरकार लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए काम कर रही है।
मुख्यमंत्री से मिलने आए आढ़तियों ने बताया कि फसल खरीद के इस सीजन में आढ़ती वर्ग के साथ साथ लेबर तबका और किसान भी पंजाब सरकार से परेशान है। सीएम ने कहा कि भाजपा ही ऐसी सरकार दे सकती है, जो किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों का भला कर सके।
सीएम बोले- पंजाब में हर वर्ग परेशान
आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि मैंने स्वयं पंजाब के दौरे के दौरान हर वर्ग चाहे किसान हो, व्यापारी हो या श्रमिक परेशान नजर आया है। वर्तमान पंजाब सरकार की नीतियों ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है और प्रदेश को “कंगाल” बनाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
हरियाणा में आढ़तियों का बढ़ रहा कमीशन
सीएम नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा में आढ़तियों के कमीशन को भी समय-समय पर बढ़ाया गया है, ताकि उनकी आय और सम्मान दोनों सुरक्षित रहें। हरियाणा में पिछले सालों में आढ़तियों को गेहूं खरीद पर 55 रुपए प्रति क्विंटल (पंजाब से 9 रुपए प्रति क्विंटल) ज्यादा कमीशन मिलता रहा है।
#Punjab #CommissionAgents #NayabSaini #Farmers #Labourers #ProcurementSeason #PunjabFarmers #Agriculture #RuralEconomy #FarmingConcerns #FoodSecurity #PunjabAgriculture #FarmerSupport #EconomicChallenges #CommissionAgentsMeet #SustainableFarming #WelfareOfFarmers #AgriculturalPolicy #PunjabConcerns #FarmersVoice