क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा का मेवात बन गया पाकिस्तानी जासूसों का सबसे बड़ा अड्डा

जम्मू कश्मीर पुलिस ने चार युवकों को एक गांव से पकड़ा, तीन को छोड़ा, एक को ले गई साथ

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हुआ अंतिम ट्रायल, रिपोर्ट सीधे उच्च अधिकारियों को जाएगी

JK Police in Mewat : हरियाणा का मेवात पाकिस्तानी जासूसों का सबसे बड़ा अड्डा बनता जा रहा है। पिछले करीब 6 महीने से लगातार मेवात का इलाका संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। दिल्ली लाल किले के पास कर बम धमाके में जो विस्फोटक प्रयोग किया गया था उसे भी मेवात से ही सप्लाई किया गया था। मेवात के कुछ और लोगों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने या पाकिस्तान की किसी प्रकार से मदद करने या आतंकवादियों की मदद करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेवात क्षेत्र में आने वाले पलवल जिले के हथीन उपमंडल के थाना बहीन में आने वाले गांव से चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद तीन युवकों को छोड़ दिया गया और एक युवक को जम्मू कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई है। स्थानीय पुलिस ने इस बारे में अनिभिज्ञता जाहिर करते हुए जानकारी न होने की बात कही है। बीते साल हथीन से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की छापेमारी के बाद मेवात में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क की सक्रियता एक बार फिर चर्चाओं में है।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए कश्मीरी युवक की निशानदेही पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक गांव में छापा मारा। छापे के दौरान चार युवकों को हिरासत में लिया गया था। इनमें तीन युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। एक युवक जो पेशे से इंजीनियर है, पुलिस उसे अपने साथ ले गई। बताया गया कि जिस युवक को जम्मू कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई है वह पिछले 7-8 सालों से कश्मीरी युवक के संपर्क में था। कश्मीरी युवक का पकड़े गए इंजीनियर के पास आना-जाना रहा है। कश्मीरी युवक के पाकिस्तान से लिंक होने की बात कही जा रही है।
बुधवार के देर रात तक जम्मू कश्मीर की कार्रवाई चलती रही। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरी कार्रवाई गोपनीय थी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस कार्रवाई की जानकारी है लेकिन क्या कार्रवाई की इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिस युवक को हिरासत लिया है अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई को मिला सेवा विस्तार

#Mewat #Haryana #PakistaniSpies #NationalSecurity #Intelligence #Counterintelligence #BorderSecurity # espionage #GlobalPolitics #Awareness #SecurityThreats #CrimeAnalysis #Geopolitics #CriticalIssues #Undercover #SafetyConcerns #CommunityAlert #InvestigativeReporting #SpyNetwork #StayInformed

महिला कांग्रेस पहलवान विधायक का भारतीय कुश्ती महासंघ के साथ हुआ विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button