ताजा समाचार

Railway News: रेलवे का बड़ा फैसला! अब जनरल टिकट पर लगेगा ब्रेक, भीड़भाड़ के दिन हुए खत्म!

Satyakhabarindia

Railway News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने एक नया ट्रायल शुरू किया है जिसके तहत अनारक्षित यानी जनरल कोच में सिर्फ 150 टिकट ही जारी किए जाएंगे। यह निर्णय भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है। अगर यह ट्रायल सफल रहता है तो जल्द ही इसे पूरे देशभर में लागू किया जाएगा। ट्रायल के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है जो केवल उन्हीं ट्रेनों की गिनती करेगा जो अगले तीन घंटे के भीतर चलने वाली हैं।

बोगियों में अब नहीं दिखेगा भीड़ का सैलाब

अब तक जनरल कोच में टिकट जारी करने की कोई सीमा नहीं थी जिससे हर बोगी में 400 तक लोग ठूंस-ठूंस कर सफर करते थे जबकि उस कोच में सिर्फ 75 से 80 सीटें होती थीं। लेकिन अब से मुख्य स्टेशन से सिर्फ 150 और बीच के स्टेशनों से कोच की कुल क्षमता के 20 फीसदी टिकट ही जारी किए जाएंगे। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी और जानलेवा भीड़ से छुटकारा भी मिलेगा।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

Railway News: रेलवे का बड़ा फैसला! अब जनरल टिकट पर लगेगा ब्रेक, भीड़भाड़ के दिन हुए खत्म!

वेटिंग टिकट पर भी लगाम, एसी और स्लीपर में नई सीमा

रेलवे ने न केवल जनरल कोच बल्कि एसी और स्लीपर कोच के वेटिंग टिकट पर भी सीमा तय कर दी है। अब एसी कोच में कुल सीटों के 60 प्रतिशत तक और स्लीपर में 30 प्रतिशत तक ही वेटिंग टिकट जारी किए जाएंगे। इससे यात्रियों को वेटिंग लिस्ट में लंबे समय तक लटके रहने की परेशानी से राहत मिलेगी।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों होंगी बेहतर

यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ज्यादा भीड़ के कारण ट्रेनों में चढ़ना और उतरना खतरनाक हो जाता था और अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती थीं। अब सीमित टिकटों के कारण यात्रियों को सुरक्षित और सुकूनभरा सफर मिलेगा।

पूरे देश में लागू करने की तैयारी, मिल सकता है स्थायी रूप

अगर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया यह ट्रायल सफल रहा तो इसे देशभर के सभी रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जा सकता है। इससे रेलवे को भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी और यात्री भी बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button