School Holiday: 25 अप्रैल से बच्चों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, देखें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday 2025: गर्मी की छुट्टियों का नाम सुनते ही हर किसी को बचपन के वो सुनहरे दिन याद आ जाते हैं। वो सुबह देर तक सोना दोपहर में आम खाना और शाम को मोहल्ले में क्रिकेट का मैच यही तो होती थी असली गर्मी की छुट्टी (summer vacation)। और अब वही खुशी दोबारा लौट आई है। छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश (summer holidays) घोषित कर दिया है। अब बच्चे बेफिक्री से घर पर रहकर एन्जॉय कर सकेंगे।
राज्य में बीते कुछ दिनों से गर्मी ने कहर बरपा रखा है। रायपुर समेत कई जिलों में तापमान (temperature) 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसके चलते लू (heatwave) का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे मौसम में स्कूल जाना बच्चों के लिए किसी सजा से कम नहीं था। स्कूल यूनिफॉर्म में तपती दोपहर में स्कूल आना-जाना बच्चों के लिए काफी मुश्किल हो रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने ये अहम फैसला लिया है।
शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी ताज़ा आदेश के मुताबिक 25 अप्रैल 2025 से लेकर 15 जून 2025 तक सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। ये छुट्टियां प्रदेश के सभी शासकीय (government) अनुदान प्राप्त (aided) गैर अनुदान प्राप्त (unaided) और निजी (private) स्कूलों पर लागू होंगी। हालांकि यह आदेश केवल छात्रों के लिए मान्य होगा। शिक्षकों (teachers) के लिए अलग से निर्देश जारी किए गए हैं।
आदेश में साफ लिखा गया है कि वर्तमान मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन (dehydration) चक्कर आना और सिरदर्द जैसी दिक्कतें बढ़ रही थीं।
अभिभावकों की थी मांग
स्कूल बंद करने की मांग बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी। कई अभिभावकों (parents) और संगठनों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई थी कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टियां घोषित की जाएं। फेसबुक ट्विटर (X) और व्हाट्सऐप ग्रुप्स में इस मुद्दे को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान ने भी जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर जल्द से जल्द छुट्टी घोषित करने की मांग की थी।
अभिभावकों का कहना था कि सुबह 11 बजे के बाद स्कूल से लौटने वाले छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी का बुरा असर पड़ रहा है। कई बच्चों को चक्कर आने और कमजोरी की शिकायतें मिलने लगी थीं। ऐसी स्थिति में स्कूल खुला रहना न केवल बच्चों बल्कि उनके परिवारों के लिए भी चिंता का विषय था।