ताजा समाचार

Shreyas Iyer ODI Captain: टी20 वर्ल्ड कप से पहले शुबमन गिल की कप्तानी पर संकट, ODI कप्तान बदलने की चर्चा

Satyakhabarindia

Shreyas Iyer ODI Captain: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुबमन गिल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस साल उन्हें टेस्ट टीम और फिर ODI टीम की कप्तानी दी गई थी। इसके अलावा वे T20 टीम के उपकप्तान भी थे। लेकिन जब 20 दिसंबर 2025 को 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई, तो शुबमन गिल का नाम कहीं नहीं था। अब खबरें आ रही हैं कि उन्हें ODI टीम की कप्तानी से हटा दिया जा सकता है और उनके स्थान पर श्रेयस अय्यर को नई कप्तानी दी जा सकती है।

क्या श्रेयस अय्यर बन सकते हैं ODI कप्तान?

सूत्रों की मानें तो श्रेयस अय्यर को भारतीय ODI टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। वर्तमान में वे ODI टीम के उपकप्तान हैं। श्रेयस को कप्तानी का अच्छा अनुभव है और उन्होंने घरेलू क्रिकेट तथा IPL में टीम का नेतृत्व किया है। सोशल मीडिया पर भी श्रेयस अय्यर के ODI कप्तान बनने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज से पहले शुबमन गिल को कप्तान बनाया गया था, जबकि श्रेयस अय्यर को उनका उपकप्तान नियुक्त किया गया था। अगर ये रिपोर्ट सही है, तो श्रेयस अय्यर भारतीय ODI टीम के 29वें कप्तान बनेंगे।

खराब मौसम के कारण फसल का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कराई जाएगी : नायब सैनी

Shreyas Iyer ODI Captain: टी20 वर्ल्ड कप से पहले शुबमन गिल की कप्तानी पर संकट, ODI कप्तान बदलने की चर्चा

शुबमन गिल के कप्तानी में टीम का प्रदर्शन

शुबमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 3 ODI मैच खेले हैं, जिनमें केवल एक मैच में जीत दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में भारत 1-2 से हार गया। 2026 T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले उनके ODI कप्तान पद से हटाए जाने की चर्चाओं से साफ संकेत मिलता है कि गिल का तीनों फॉर्मेट में भविष्य सुरक्षित नहीं दिख रहा।

सरकारी स्कूलों में ड्रॉप आउट रेट कम कर नामांकन बढ़ाने की तैयारी

T20 टीम से भी हुए बाहर

शुबमन गिल, जो पिछले कुछ महीनों से T20 टीम के उपकप्तान थे, हाल ही में T20 मैचों में बेहद खराब फॉर्म में रहे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में केवल 32 रन बनाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे चौथे और पांचवें T20 मैच नहीं खेल पाए क्योंकि उन्हें चोट लगी थी, लेकिन कुछ सूत्रों का दावा है कि मैनेजमेंट ने पहले ही उन्हें बाहर करने का फैसला कर लिया था, इसी कारण उन्होंने पांचवें मैच में भाग नहीं लिया। अब यह तय हो गया है कि शुबमन गिल 2026 T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे, जिससे उनके फॉर्म और टीम में भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

DHBVN का कमाल, उपभोक्ता को दिया 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button