ताजा समाचार

हरियाणा का सिवानी देश का सबसे प्रदूषित कस्बा दिन में भिवानी सबसे गर्म और नारनौल सबसे ठंडा रहा

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : हरियाणा का सिवानी देश का सबसे प्रदूषित कस्बा बन गया है। आज सुबह 7:30 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार हरियाणा का औसत AQI 430 का जबकि आज सुबह 6:00 बजे यह 422 दर्ज किया गया था। हरियाणा की सिवानी का AQI 894 दर्ज किया गया जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। हरियाणा का नौल्था देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में तीसरे नंबर पर है। यहां का AQI 738 दर्ज किया गया है। हरियाणा के हिसार ने भी देश के टॉप 10 प्रदूषण इलाकों में अपनी जगह बनाई है। हिसार AQI 576 के साथ देश में दसवें स्थान पर है।

हरियाणा का औसत AQI कल के मुकाबले करीब 80 ज्यादा दर्ज किया गया है। आज सुबह 6:00 बजे दर्ज किए गए आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में एक भी शहर ऐसा नहीं है जहां का AQI 200 से नीचे दर्ज किया गया। अभी तक पंचकूला की हवा काफी हद तक ठीक थी लेकिन आज सुबह यह भी गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। आज सुबह 6:00 पंचकूला का AQI 224 दर्ज किया गया है। हरियाणा के अंबाला में सबसे कम AQI दर्ज किया गया। अंबाला में AQI 216 दर्ज हुआ है।

प्रदेश के पलवल में AQI 350, धारूहेड़ा में 358, भिवानी में 359, बहादुरगढ़ में 360, दरियापुर में 364, जींद में 382, कैमला में 392, पानीपत में 394, फरीदाबाद में 439, करनाल में 447, गुरुग्राम में 460, बेगमपुर में 461, मानेसर में 501, सोनीपत में 532, रोहतक में 541 दर्ज किया गया। यह सभी खतरनाक श्रेणी में है।

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में AQI 296, मांडी खेड़ा में 292, चरखी दादरी में 279, सरसोली 271, कैथल में 270, सिरसा और फतेहाबाद में 255, यमुनानगर 254, नारनौल में 220 दर्ज किया गया है। यह गंभीर श्रेणी में आता है।

भिवानी सबसे गर्म और नारनौल सबसे ठंडा

हरियाणा के प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा। भिवानी में 38 डिग्री तक पहुंचा, चरखी दादरी में 31 डिग्री, सिरसा में 32 डिग्री के आसपास, सोनीपत के सरगथल में 32 और जगदीशपुर में लगभग 30 डिग्री, पलवल में 32 डिग्री, महेंद्रगढ़ के नारनौल में 25 और AWS केंद्र पर 28 डिग्री, गुरुग्राम में लगभग 27, फरीदाबाद में 26, जींद में 27, नूंह में 27 और पानीपत में 26 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला में लगभग 26, करनाल में 26, कुरुक्षेत्र में 25, रोहतक में 25 के आसपास तापमान रहा. पंचकूला में 25, कैथल में लगभग 25 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज हुआ।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

दिन के तापमान में और आएगी गिरावट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। दिन में हल्के बादल छाने से औसत तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट संभव है।

राज्य में मौसम अगले कुछ दिनों तक बदलता रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से कुछ इलाकों में हल्की बादलवाई दिखाई दे सकती है। वातावरण में नमी बढ़ेगी। जिससे कुछ जगहों पर सुबह हल्की धुंध छा सकती है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

तेज हवाओं के कारण पानी में ऊंची लहरें उठने लगी और नाव बहकर पलट गई, नौ की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button