अब तक के सबसे रोमांचक t20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका को मिली जीत
दक्षिण अफ्रीका ने जीता मैच लेकिन अफगानिस्तान ने जीता दिल

सत्य खबर Sports
South Africa vs Afghanistan T-20 World Cup : टी-20 विश्व कप के आज खेले गए दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के मैच में मैदान पर एक्शन, रोमांच, टेंशन, थ्रिलर सब कुछ देखने को मिला। कुल मिलाकर यह मैच दर्शकों के लिए पैसा वसूल मैच था। इस मैच में जीत दक्षिणी अफ्रीका को मिली लेकिन दर्शकों का दिल अफगानिस्तान में जीता। मैदान पर एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसने फैंस की धड़कनें थाम दीं। मैदान पर जोश इतना हाई था कि जीत-हार का फैसला निर्धारित ओवरों में नहीं हो सका।
188 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया, लेकिन सुपर ओवर भी टाई हुआ और रोमांच का असली इंतहा दूसरे सुपर ओवर की आखिरी गेंदों पर जाकर आया और आखिरकार साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऐसे में आपको बताते हैं उन दो सुपर ओवर के हर एक गेंद का पूरा हाल। टी-20 विश्व कप 2026 का पहला सुपर ओवर साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के मैच में देखने को मिला। आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे, लेकिन अफगानिस्तान के आखिरी दो बल्लेबाज दो गेंद पहले ही रन आउट हो गए और मैच सुपर ओवर की तरफ चले गया। हालांकि, उसके बाद दो और गेंद बची हुई थी, लेकिन अफगानिस्तान के पास विकेट नहीं बचे और इस वजह से सुपर ओवर में मैच गया।
अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 रन की दरकार थी, लेकिन उनके हाथ में सिर्फ एक विकेट था। नूर अहमद स्ट्राइक पर थे। आखिरी ओवर कगिसो रबाडा के हाथों में दिया गया। पहली ही गेंद पर नूर अहमद कैच आउट हो गए, जिसके बाद लगा कि ये मैच खत्म हो गया, लेकिन ये नो बॉल थी। इसके बाद वाइड और पहली लीगल गेंद डॉट रही। दूसरी लीगल गेंद पर नूर अहमद ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद डॉट और चौथी गेंद पर नूर अहमद ने 2 रन लिए। लेकिन चौथी गेंद भी नो बॉल थी, जिसके बाद लगा कि अब मैच अफगानिस्तान की झोली में आ गया। अब अफगानिस्तान को जीतने के लिए 3 गेंदों में 2 रन चाहिए थे। फ्री हिट गेंद पर फजल हक फारुख यहां दूसरे रन के प्रयास में रन आउट हो गए। इस तरह मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 187/6 रन का स्कोर खड़ा किया था।
पहला सुपर ओवर
अफगानिस्तान (पहला सुपर ओवर)
पहली गेंद- अजमतुल्लाह उमरजई ने चौका लगाया
दूसरी गेंद- अजमतुल्लाह उमरजई ने छक्का लगाया
तीसरी गेंद- अजमतुल्लाह उमरजई ने एक रन लिया
चौथी गेंद- रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक रन लिया
पांचवीं गेंद- अजमतुल्लाह उमरजई ने चौका लगाया
छठी गेंद- अजमतुल्लाह उमरजई ने सिगंल लिया
साउथ अफ्रीका (पहला सुपर ओवर)
पहली गेंद-डेविड मिलर ने एक रन लिया
दूसरी गेंद-डेवाल्ड ब्रेविस ने छक्का लगाया
तीसरी गेंद-डेवाल्ड ब्रेविस का फजलहक फारूकी ने विकेट लिया
चौथी गेंद- ट्रिस्टन स्टब्स ने चौका लगाया
पांचवीं गेंद-ट्रिस्टन स्टब्स (कोई रन नहीं आया)
छठी गेंद-ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगाया
दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दिया 24 रन का टारगेट
साउथ अफ्रीका (दूसरे सुपर ओवर की हर गेंद का हाल)
पहली गेंद-ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगाया
दूसरी गेंद- स्टब्स ने एक रन लिए
तीसरी गेंद- डेविड मिलर ने दो रन लिए
चौथी गेंद- डेविड मिलर ने छक्का लगाया
पांचवीं गेंद- डेविड मिलर ने छक्का लगाया
छठी गेंद- डेविड मिलर ने दो रन लिए
अफगानिस्तान (दूसरे सुपर ओवर का हाल)
पहली गेंद-कोई रन नहीं
दूसरी गेंद- मोहम्मद नबी बने केशव महाराज का शिकार
तीसरी गेंद-रहमानुल्लाह गुरबाज ने छक्का लगाया
चौथी गेंद-गुरबाज ने छक्का लगाया
पांचवीं गेंद-गुरबाज ने छक्का लगाया
छठी गेंद- वाइड
छठी गेंद- गुरबाज आउट (केशव महाराज ने लिया विकेट)
साउथ अफ्रीका ने 4 रन से जीता मैच
#SouthAfrica #T20International #CricketThriller #CricketHighlights #SouthAfricaWin #EpicCricket #T20Drama #GameChanger #WinWithPride #CricketFever #SAvsOpposition #LastBallDrama #CricketMoments #DieHardFans #IncredibleVictory #CricketLovers #HistoryInTheMaking #AdrenalineRush #NailBiter