आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में
आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satya Khabar Panchkula
माघ मास कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार शुक्रवार 9 जनवरी 2026। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सप्तमी तिथि अगले दिन 7 बजे तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 1 बजकर 41 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग सायं 5 बजकर 5 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। वणिज करण रात्रि 7 बजकर 39 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 41 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट मिनट तक। निशीथ काल दोपहर में 12 बजकर 1 मिनट से से 12 बजकर 55 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 39 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 2 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह में 7 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक।
आज का राशिफल
मेष : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा और यदि कोई सदस्य लंबे समय से नाराज चल रहा है, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आप यदि किसी काम को दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो उससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे।
वृषभ : आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके ऊपर कुछ समस्याएं आने की संभावना है। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, क्योंकि आपके साथ कोई दुर्घटना होने की संभावना है और किसी दूर रह रहे परिजन को आपकी याद सता सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपकी कार्यकुशलता बढ़ेंगी।
मिथुन : आज आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा और संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं, जिसके लिए आपको पछतावा होगा। आपको अपने किसी कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है और परिवार में बड़े बुजुर्ग से आप किसी जरूरी मामले को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को किसी दूसरे पर डालने से बचें।
कर्क : आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी कार्यक्षमता को पहचानकर काम करने होंगे, क्योंकि आप अपने आसपास रह रहे लोगों पर भरोसा ना करें। आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी नौकरी से संबंधित कामों को लेकर बाहर आना जाना लगा रहेगा।
सिंह : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपकी बेफिजूल के खर्चों की आदत के कारण आपके ऊपर कर्ज हो सकता है, जिसके कारण भी आपका खर्चा बढ़ेगा। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
कन्या : आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपको अपने साथियों का पूरा लाभ मिलेगा। आप काम से भी खुश रहेंगे। आप अपने माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतें। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आपको लोन अप्लाई भी कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिलेगा। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो उसे भी आप बातचीत की जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।
तुला : आज आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पूरा ध्यान देना होगा, लेकिन आप बेवजह दिखावे में ना आएं और आप किसी से कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोले। परिवार में बड़े बुजुर्गों से आप काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है, नहीं तो इससे आपके काफी बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। कोई सरकारी काम यदि आपका पैंडिंग था, तो उसे पूरा करने की भी आप कोशिश करेंगे और आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आप नई गाड़ी, मकान, वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आप लंबे समय से करने की सोच रहे थे, जिसके लिए आपको लोन भी अप्लाई करेंगे।
धनु : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा, आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें भी आपको सफलता मिलती दिख रही है। परिवार के सदस्यों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल रहेगा। दान-पुण्य के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी।
मकर : आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। मान-सम्मान वृद्धि होगी और आपको अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने का मौका मिलेगा। पिताजी यदि आपको काम को लेकर कोई सलाह दें,तो उसके लिए थोड़ा सोच समझकर चलना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा और आप अपने कामों और बुद्धि से काम करके लोगों को हैरान करेंगे। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करने का लाभ मिलेगा और आपके धन-धान्य वृद्धि होगी। माताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मीन : आज आपको धन के मामले में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आस-पास रह रहे लोगों से आपकी खूब पटेगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नयी पहचान बनेगी। आप नए घर के काम की भी शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन फिर भी कोई आपसे धन उधार मांग सकता है, जिसके लिए आपको अपनी आंखों व कान खुले रखने होंगे। पारिवारिक के सदस्यों को समय दे और किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।
#todayspanchang
#dailypanchang
#todayshoroscope
#dailyhoroscope
#rashifal
#vedicastrology
#hindupanchang
#shubhmuhurat
#auspicioustime
#inauspicioustime
#rahukaal
#yamagandam
#gulika
#astrologytoday
#zodiacsigns